Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में चिकित्सीय कचरा निस्तारण फैक्ट्री में लगी भीषण आग, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार, मौके पर 10 दमकल गाड़ियां

    Updated: Sun, 24 May 2026 01:58 PM (IST)

    कानपुर के सचेंडी स्थित एमपीसीसी प्राइवेट लिमिटेड की चिकित्सीय कचरा निस्तारण फैक्ट्री में रविवार को भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए दस दमकल गाड़ियां मौ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. कानपुर की मेडिकल वेस्ट फैक्ट्री में लगी भीषण आग

    2. आग बुझाने के लिए दस दमकल गाड़ियां मौके पर

    3. फैक्ट्री में चिकित्सीय कचरे का होता है निस्तारण

    संवाद सहयोगी, कल्याणपुर(कानपुर)। सचेंडी के भीमसेन रोड पर स्थित चिकित्सीय कचरा निस्तारण फैक्ट्री एमपीसीसी प्राइवेट लिमिटेड में रविवार को आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड आग बुझाने का प्रयास कर रही है। अब तक दस फायर टेंडर आ चुके है। पुलिस अधिकारियों का कहना है जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।

    भौंती के भीमसेन रोड पर स्थित चिकित्सीय कचरा निस्तारण फैक्ट्री एमपीसीसी प्राइवेट लिमिटेड में मेडिकल पाल्यूशन कंट्रोल कमेटी के तहत जिले के तमाम अस्पतालों से आने वाला चिकित्सीय कचरा का निस्तारण कर जलाया जाता है। रविवार को फैक्ट्री में आग लग गई।

    देखते ही देखते आग ने फैक्ट्री के अन्य हिस्सों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस और फायर बिग्रेड को दी गई। मौके पर पहले दो फायर बिग्रेड की।गाड़िया पहुंची लेकिन आग के विकराल रूप को देखकर पनकी, फजलगंज समेत कई फायर स्टेशनों की करीब दस गाड़ियां मौके पर पहुंची। फिलहाल आग बुझाने का प्रयास जारी है।


    एसीपी पनकी मनोज कुमार ने बताया कि कुछ हद तक आग पर काबू पा लिया गया है, जल्द ही आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया जाएगा।

    इधर, जाजमऊ में शार्ट सर्किट से अगरबत्ती फैक्ट्री में आग, सुलगती रही


    जाजमऊ थाना क्षेत्र में बुढ़िया घाट स्थित राणा इंटरनेशनल अगरबत्ती फैक्ट्री में रविवार तड़के आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे स्टोर को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। इसके बाद भी आग धीरे-धीरे सुलगती रही। बताया गया कि फैक्ट्री के स्टोर में अगरबत्ती निर्माण में इस्तेमाल होने वाला भारी मात्रा में बुरादा रखा था। ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। सूचना पर दमकल की जाजमऊ फायर स्टेशन से दो और मीरपुर स्टेशन से एक दमकल पहुंची। मामले में जाजमऊ फायर स्टेशन अधिकारी राहुल नंदन ने बताया कि डिलीवरी होज पाइप से जल रहे माल पर लगातार पानी की बौछार की गई। जिसके बाद बड़ी मुश्किल से उसपर काबू पाया जा सका।

    खबरें और भी