Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में दोस्त का शव गंगा में फेंक हो गया था फरार, दो साल बाद पुणे से गिरफ्तार

    Updated: Tue, 04 Aug 2026 10:09 PM (GMT+05:30)

    कानपुर के ग्वालटोली थानाक्षेत्र में हुए हिमांशु हत्याकांड के 25 हजार रुपये के इनामी फरार आरोपी रवि को पुणे से गिरफ्तार कर लिया गया है। दो साल से मजदूर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. 25 हजार का इनामी हत्यारोपी पुणे से गिरफ्तार।

    2. दो साल से फरार रवि रिश्तेदार को फोन कर पकड़ाया।

    3. ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर लाकर कोर्ट में पेश किया।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। हत्या के मामले में दो साल से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपित को ग्वालटोली पुलिस ने महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर लिया। सर्विलांस की मदद से आरोपित की लोकेशन ट्रेस होने के बाद पुलिस ने उसे दबोचा। ट्रांजिट रिमांड पर मंगलवार को आरोपित को शहर लाया गया, जहां उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।


    एडीसीपी सेंट्रल डा. अर्चना सिंह ने बताया कि ग्वालटोली निवासी 24 वर्षीय रवि हत्या के मामले में फरार चल रहा था और उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। वह दो साल से पुणे के कारेगांव थानाक्षेत्र के राजनगांव में रहकर एक इलेक्ट्रिकल कंपनी में मजदूरी कर रहा था। हाल ही में उसने अपने एक रिश्तेदार को फोन किया था। सर्विलांस टीम ने उसी नंबर के आधार पर उसकी लोकेशन ट्रेस कर एक अगस्त को पुणे से गिरफ्तार कर लिया।

    मामला 25 अक्टूबर 2024 का है। ग्वालटोली अहिराना मुहल्ले में रहेन वाले मंजू देवी ने पुलिस को बताया था कि उनका बेटा हिमांशु कबाड़ का काम करता था। घटना वाली रात वह खाना खाने के बाद दुकान पर सोने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद चुन्नीगंज निवासी असलम, एफएम कालोनी निवासी शान अली और विशाल उसे अपने साथ ले गए थे। इसके बाद वह लापता हो गया।

    पुलिस ने पूछताछ में आरोपियों से सख्ती की तो उन्होंने बताया कि चारों गुरुदेव चौराहे के पास ट्रांसफार्मर चोरी करने गए थे। इसी दौरान हिमांशु करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घबराकर आरोपियों ने शव को आटो में लादा और शुक्लागंज ले जाकर गंगा में फेंक दिया। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपित शव को आटो में ले जाते दिखाई दिए।

    खबरें और भी

    पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर शव की तलाश भी कराई, लेकिन सफलता नहीं मिली। मामले में असलम, शान अली और विशाल को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि रवि फरार चल रहा था। अब उसकी गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने मामले के अंतिम फरार आरोपित को भी दबोच लिया गया।

    यह भी पढ़ें- कानपुर में मिलावट कर बेच रहे जहर! चावल में रंग मिला बना रहे हल्दी, 5.86 लाख का स्टाक जब्त