अब 28 अक्टूबर को होगी कानपुर नगर निगम कार्यकारिणी बैठक, ला सकते हैं नगर आयुक्त के खिलाफ निंदा प्रस्ताव
कानपुर नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक अब 24 की जगह 28 अक्टूबर को होगी, जिसमें नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय के ...और पढ़ें
-1792761488456_m.webp)
HighLights
कार्यकारिणी बैठक 24 अक्टूबर से स्थगित होकर 28 अक्टूबर को होगी
नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाया जाएगा
एसआईटी गठन के आधार और अधिकार क्षेत्र पर जानकारी मांगी
जागरण संवाददाता, कानपुर। नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक 24 अक्टूबर की जगह अब 28 अक्टूबर को होगी। इसमें कार्यकारिणी के पक्ष व विपक्ष के 12 सदस्य नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय को घेरने की तैयारी की है। कार्यकारिणी व सदन के फैसलों को निरस्त करने के मामले में नगर आयुक्त के खिलाफ निंदा प्रस्ताव बैठक में रखा जाएगा। साथ ही नगर निगम के कार्यों की जांच के लिए गठित विशेष एसआइटी के गठन के आधार , आदेश और अधिकार क्षेत्र के संबंध में भी नगर आयुक्त से जानकारी मांगी है।
महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि बैठक अपरिहार्य कारणों से स्थगित की है अब 28 अक्टूबर को दो बजे आमंत्रित की गई है। इसको लेकर नगर आयुक्त को भी पत्र लिखा है। एजेंड में निंदा प्रस्ताव, तीन सालों से घर-घर से कूड़ा का भुगतान, विभिन्न समितियों से पार्षदों को हटाए जाने, नगर निगम व कार्यकारिणी के फैसलों को नहीं मनाने, तीन साल की मासिक लेखा जोखा पर चर्चा होगी।
इधर, दक्षिण के 25 मोहल्लों में जलापूर्ति के लिए जलकल ने छह घंटे अतिरिक्त चलाया नलकूप
गंगा बैराज वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से उत्तर क्षेत्र के 25 मोहल्लों में शुक्रवार को जलापूर्ति शुरू कर दी गई है वहीं दक्षिण के 25 मोहल्लों में अभी जलापूर्ति बंद है। जल निगम के अफसरों ने दावा किया है कि लीकेज ठीक करके तीन दिन में जलापूर्ति चालू कर देंगे। कनेक्शन का कार्य दीपावली के बाद शुरू किया जाएगा। फिलहाल जलकल ने दक्षिण में 25 मोहल्लों में जलापूर्ति के लिए क्षेत्र में लगे नलकूप को छह घंटे अतिरिक्त चलाकर जलापूर्ति बढ़ा दी है ताकि लोगों को पीने का पानी मिल सके। हालांकि पीने के पानी के टैंकर कहीं नहीं मंगाया गया।
दीपावली के बाद जोड़े जाएंगे कनेक्शन
जलकल के महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी ने बताया कि नलकूपों को अतिरिक्त चलाया जा रहा है ताकि लोगों को पीने का पानी मिल सके। वहीं जल निगम के अवर अभियंता अनुराग सिंह ने बताया कि परेड में गुरुवार को लीकेज ठीक करके उत्तर क्षेत्र में बैराज प्लांट से 25 मोहल्लों में जलापूर्ति शुरू कर दी गई है। वहीं रावतपुर से कंपनी बाग चौराहा की तरफ अभी लीकेज ठीक करके तीन दिन में बैराज प्लांट से दक्षिण के मोहल्लों में जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। दीपावली के बाद कनेक्शन जोड़े जाएगे।
जलकल का कंट्रोल रूम नंबर
पीने के पानी के टैंकर लेने के लिए जलकल के कंट्रोल रूम में नंबर मिलाएं।
नंबर -9235553826 और 9235553827
यह भी पढ़ें- कानपुर में युवक की बेरहमी से हत्या: कार की छत पर लिटाकर 1.5 KM तक घुमाया, फिर कुचलकर मार डाला
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।