कानपुर : मोतीझील के नगर निगम मुख्यायल में लगी आग, ऑडिट और संपत्ति विभाग के ऑफिस के बाहर आगजनी से मची खलबली
कानपुर नगर निगम मुख्यालय मोतीझील की दूसरी मंजिल पर आडिट व संपत्ति विभाग के कार्यालय के बाहर शाम करीब सवा चार बजे शार्ट सर्किट से आग लग गई। इससे कर्मचा ...और पढ़ें
-1783601965379_m.webp)
HighLights
मोतीझील स्थित नगर निगम मुख्यालय में आग लगी।
शाम सवा चार बजे शार्ट सर्किट से लगी आग।
दमकल ने पहुंचकर आग पर काबू पाया, कर्मचारी सुरक्षित।
जागरण संवाददाता, कानपुर। नगर निगम मुख्यालय मोतीझील की दूसरी मंजिल स्थित ऑडिट और संपत्ति विभाग के कार्यालय के बाहर शाम को करीब सवा चार बजे आग लगने से खलबली मच गई। शार्ट सर्किट से लगी आग को बुझाने के लिए दमकल की गाड़ियां पहुंच गई और पानी का छिड़काव कर रही है।
नगर निगम मुख्यालय की बिजली बंद करा दी गई। गैलरी में धुआं भरने से कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। कार्यालयों में बैठ अफसर व कर्मचारी कामकाज छोड़कर बाहर निकल आए। धुआं भरने के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।
सभी कार्यालयों की खिड़कियां खोल दी गई ताकि धुआं निकल सके। मार्ग प्रकाश विभाग के मुख्य अभियंता आरके पाल ने बताया कि शार्ट सर्किट से आग लगी थी। दमकल के वाहन वाहन भी आ गए है। वह पानी डाल रहे है।