Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर नगर निगम मुख्यालय में आग से जोन चार के दस्तावेज जले, बागी पार्षदों ने की जांच की मांग

    Updated: Fri, 10 Jul 2026 10:53 PM (IST)

    कानपुर नगर निगम मुख्यालय में आग लगने से जोन चार के पुराने दस्तावेज जल गए, जबकि मार्ग प्रकाश और लेखा विभाग के कई दस्तावेज भीग गए। महापौर ने जले दस्तावे ...और पढ़ें

    गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय में आग लगने की घटना होने के बाद लेखा विभाग कार्यालय का निरीक्षण करतीं महापौर प्रमिला पांडेय (बाएं से दूसरी)। नगर निगम

    गुरुवार को नगर निगम मुख्यालय में आग लगने की घटना होने के बाद लेखा विभाग कार्यालय का निरीक्षण करतीं महापौर प्रमिला पांडेय (बाएं से दूसरी)। नगर निगम

    HighLights

    1. नगर निगम मुख्यालय में आग से जोन चार के दस्तावेज जले

    2. मार्ग प्रकाश, लेखा विभाग के कई महत्वपूर्ण दस्तावेज भीग गए

    3. महापौर ने जले दस्तावेजों को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए

    जागरण संवाददाता, कानपुर। नगर निगम मुख्यालय मोतीझील मुख्यालय में शुक्रवार को मार्ग प्रकाश व लेखा विभाग के संयुक्त कार्यालय में लगी आग के बाद शनिवार को एक-एक फाइल की जांच की जा रही है। कार्यालय में रखे जोन चार के मकानों से जुड़े पुराने दस्तावेजों से जुड़ी दो अलमारी व बाहर रखी फाइल जली है। वहीं मार्ग प्रकाश विभाग के लाइटें खरीदने से जुड़े दस्तावेज भीग गए है। वही लेखा विभाग अपनी फाइलों को खंगाल रहा है। फाइलें भीग गई है। सभी फाइलों को सुरक्षित रखने के आदेश नगर आयुक्त ने अफसरों को दिए है।

    वहीं महापौर ने अफसरों के साथ कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान जली एक अलमारी को देखा। साथ ही रखे दस्तावेजों को देखा तो पाया गया कि यह सभी जोन चार के क्षेत्र के मकानों से जुड़े दस्तावेज है। सभी दस्तावेजों को सुरक्षित करके देखा जाए। इस दौरान अफसरों ने बताया कि सभी रिकार्ड आन लाइन है।


    नगर निगम मुख्यालय में पहले सभी जोनों के कार्यालय होते थे। अब विकेंद्रीकरण हो गया है। जोन चार का कार्यालय छह साल पहले रामकृष्ण नगर में खुल गया है। सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज नए कार्यालय पहुंच गए है। यहां पर पुराने कागज रखे थे। विभाग की करीब छह अलमारी है। जोन चार के प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि सभी दस्तावेज आनलाइन है। इसमें दाखिल खारिज, मकानों के तय गृहकर व शिकायतों से जुड़े कागज है।

    इसके अलावा जनसंपर्क विभाग के दस्तावेज है इसमें अखबारों की कटिंग है। वहीं मार्ग प्रकाश विभाग की अलमारी में आग नहीं लगी है लेकिन भीग गई है। बताया जा है कि नगर निगम में शार्ट सर्किट से आग लगी है। एसी से आग लगी है। पूरा फर्नीचर खराब हो गया है।

    खबरें और भी


    महापौर प्रमिला पांडेय अपर नगर आयुक्त अनूप कुमार व मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी रीता सचान के साथ कार्यालय का निरीक्षण किया। अफसरों ने बताया कि लेखा विभाग के कोई अभिलेख नहीं जले है। मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी ने बताया कि आग लगने की घटना की सूचना मिलते ही लेखाविभाग के अभिलेख सुरक्षित कर लिये गये थे। सिर्फ लेखा विभाग के कार्यालय जहा पहले जोनल कार्यालय, जोन-चार का कार्यालय था, उनकी एक पुरानी आलमारी में आग लगी थी।


    इस दौरान विज्ञापन विभाग की होल्डिंग व बैनर रखे मिले। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि इन्हें क्यों नहीं हटाया गया, क्या आग लगने का इंतजार हो रहा है। विज्ञापन विभाग को आदेश दिए कि इनको हटाया जाए। गैलरी में रखे कागज बेकार है तो इनको हटवाया जाए या फिर सुरक्षित रखा जाए।


    वहीं भाजपा के बागी पार्षद विकास जायसवाल, आलोक पांडेय, हरी स्वरूप तिवारी ने कहा कि एक टीम बनाकर दस्तावेजों की जांच की जाए।अफसर मामला दबा रहे है। रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय के आदेश पर जांच कर रहे अपर नगर आयुक्त अनूप कुमार ने बताया कि मार्ग प्रकाश विभाग ने अपनी रिपोर्ट दी है कि उनके दस्तावेज सुरक्षित है। लेखा विभाग शनिवार को अपनी रिपोर्ट देगा। वहीं अभी आग में जोन चार के पुराने दाखिल खारिज व गृहकर से जुड़े दस्तावेज ही जले है। सभी दस्तवेजों को सुरक्षित रखवाया जा रहा है।