Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'तुम्हारे बाप का जीना दुश्वार कर दूंगा'...बातचीत बंद होने से नाराज सिरफिरे ने बाप-बेटी को दी जान से मारने की धमकी

    Updated: Wed, 14 Jan 2026 09:55 AM (IST)

    कानपुर के पनकी में एक व्यक्ति और उनकी बेटी को लखनऊ के नितिन बाजपेई नामक युवक ने जान से मारने की धमकी दी। बेटी ने युवक की नशे की लत के कारण उससे बातचीत ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    HighLights

    1. पनकी निवासी बाप-बेटी को युवक ने दी धमकी।

    2. बेटी ने नशे की लत के कारण बातचीत बंद की।

    3. पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

    संवाद सहयोगी, जागरण कानपुर। पनकी निवासी व्यक्ति और उनकी बेटी को बातचीत बंद होने से नाराज लखनऊ के शारदा नगर रुचि खंड निवासी सिरफिरे युवक ने फोन पर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

    सिरफिरा बोला, 'मेरे पास आ जाओ नहीं तो तुम्हारे बाप का जीना दुश्वार कर दूंगा'। फिलहाल मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

    पनकी के एक मोहल्ले में रहने वाले पीड़ित के मुताबिक उनकी बेटी सीएसजेएम यूनिवर्सिटी में बीकॉम ऑनर्स के अंतिम वर्ष की छात्रा है। बेटी की पढ़ाई के दौरान आरोपित से जान पहचान हुई थी। दोनों के बीच बातचीत होने लगी बाद में दोस्तों से आरोपित के नशे की लत की जानकारी होने पर बेटी ने बातचीत बंद कर दूरी बना ली।

    जिसके बाद गुस्साए सिरफिरे नितिन बाजपेई ने उन्हें फोन कर गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने उसका नंबर ब्लॉक कर दिया तो आरोपित ने उनकी बेटी को फोन कर धमकाना शुरू कर दिया और बोला कि तुम्हारे बाप का जीना दुश्वार कर दूंगा। पनकी इंस्पेक्टर मनोज भदौरिया ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश की जा रही है।

    यह भी पढ़ें- बागपत में पुलिस पर धारदार हथियारों से हमला कर कार से कुचलने की कोशिश, दो दारोगा समेत 4 घायल