Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर के अस्पतालों में आज शनिवार को कौन से डॉक्टर उपलब्ध हैं, देखें पूरी सूची

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 10:57 PM (IST)

    कानपुर के प्रमुख अस्पतालों जैसे एलएलआर, जीएसवीएसएस पीजीआई, उर्सुला और हृदय रोग संस्थान में शनिवार के लिए विभिन्न विभागों के ओपीडी डॉक्टरों की सूची जार ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर के प्रमुख सरकारी अस्पतालों में मरीजों की सुविधा के लिए अलग-अलग विभागों की ओपीडी में विशेषज्ञ डाक्टरों की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। एलएलआर अस्पताल (हैलट), जीएसवीएसएस पीजीआइ, उर्सुला अस्पताल, हृदय रोग संस्थान और मुरारी लाल चेस्ट चिकित्सालय में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ मरीजों की जांच और उपचार करेंगे। एलएलआर अस्पताल में सर्जरी, मेडिसिन, मनोरोग, ईएनटी, त्वचा, बाल रोग, दंत, नेत्र और हड्डी रोग समेत कई विभागों में चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे। जीएसवीएसएस पीजीआइ में न्यूरोलाजी, न्यूरोसर्जरी, यूरोलाजी, नेफ्रोलाजी और पेन मेडिसिन की सेवाएं मिलेंगी।

    वहीं उर्सुला अस्पताल में फिजिशियन, चेस्ट, सर्जरी, ईएनटी, नेत्र, आर्थोपेडिक, बाल रोग, त्वचा और मनोरोग विभाग में विशेषज्ञ मरीजों को परामर्श देंगे। हृदय रोग संस्थान में मेडिसिन और कार्डियक सर्जरी तथा मुरारी लाल चेस्ट चिकित्सालय में चेस्ट रोग विशेषज्ञ की सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। मरीज अस्पताल जाने से पहले ओपीडी समय की पुष्टि जरूर कर लें।

    अस्पताल विभाग डाक्टर
    एलएलआर अस्पताल सर्जरी विभाग डा. संजय काला, डा. सुशांत लूथरा, डा. कुश पाठक, डा. युक्तेश्वर मिश्रा
    मनोरोग विभाग डा. धनंजय चौधरी
    नाक, कान और गला रोग विभाग डा. मो. काजी साकिब
    मेडिसिन विभाग डा. एमपी सिंह, डा. ललित कुमार, डा. ब्रजेश कुमार
    त्वचा रोग विभाग डा. युगल राजपूत
    बाल रोग विभाग डा. प्रतिभा सिंह, डा. आराधना गुप्ता
    दंत रोग विभाग डा. अशरफउल्ला
    नेत्र रोग विभाग डा. नम्रता पटेल
    हड्डी रोग विभाग डा. चंद्रशेखर वर्मा, डा. रचित भट्नागर
    जीएसवीएसएस पीजीआइ न्यूरोलाजी विभाग डा. सौरभ निगम, डा. अभिषेक सचान
    न्यूरोसर्जरी विभाग डा. अभिषेक गुप्ता, डा. प्रथमेश मिश्रा
    यूरोलाजी विभाग डा. प्रखर पटेल
    नेफ्रोलाजी विभाग डा. सुब्रह्मयम त्रिपाठी
    पेन मेडिसिन डा. चंद्रशेखर
    उर्सुला अस्पताल फिजिशियन डा. प्रीति मेहता, डा. बीरबल
    दंत रोग डा. अवनीश गुप्ता
    चेस्ट फिजिशियन डा. अरविंद अवस्थी, डा. एसपी जौहरी
    सर्जन डा. वीकेएस कटियार
    ईएनटी डा. अपूर्वा
    नेत्र रोग विभाग डा. बीडी सेठ
    आर्थोपेडिक डा. श्री प्रकाश, डा. अशोक कुमार
    बाल रोग डा. आरसी यादव, डा. सूरज शिवहरे
    त्वचा रोग डा. अरुण सहगल
    मनोरोग डा. आरती
    हृदय रोग संस्थान मेडिसिन विभाग डा. एमएम रजी, डा. मोहित सचान
    कार्डियक सर्जरी विभाग डा. नीरज प्रकाश
    मुरारी लाल चेस्ट चिकित्सालय चेस्ट रोग विशेषज्ञ डा. अवधेश कुमार
    नोट: ओपीडी के समय और डाक्टरों की उपस्थिति में अपरिहार्य कारणों से परिवर्तन हो सकता है।