Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर कानपुर की पेंट फैक्ट्री में श्रमिकों का हंगामा, दो थानों की पुलिस तैनात

    Updated: Thu, 21 May 2026 02:16 PM (GMT+05:30)

    कानपुर के चौबेपुर में एक पेंट फैक्ट्री के श्रमिकों ने वेतन वृद्धि और साप्ताहिक अवकाश की मांग को लेकर सड़क जाम कर हंगामा किया। ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, कानपुर। चौबेपुर में गुरुवार की सुबह पेंट फैक्ट्री के श्रमिकों ने वेतन वृद्धि को लेकर चौबेपुर-बिठूर मार्ग पर जाम लगा कर हंगामा किया। कंपनी के श्रमिक वेतन वृद्धि और साप्ताहिक अवकाश की मांग कर रहे थे।

    पुलिस ने श्रमिकों को समझा कर जाम खुलवाया और संचालकों से वार्ता करने को कहा। करीब एक घंटे तक हंगामे के बाद जाम खुल सका।

    चौबेपुर में पीआर कोटिंग पेंट फैक्ट्री में एक पेंट कंपनी का जाॅब वर्क होता है। गुरुवार की सुबह कार्य अवधि के दौरान फैक्ट्री में काम करने वाले 114 महिला और पुरूष श्रमिकों ने काम बंद कर वेतन वृद्धि की मांग करते हुए बिठूर मार्ग पर जाम लगा कर हंगामा शुरू कर दिया।

    तोड़फोड़ की आशंका के चलते भारी पुलिस बल तैनान

    श्रमिकों ने सड़क पर बैठ कर प्रबंधकों के खिलाफ नारेबाजी करने और तोड़फोड़ की आशंका के चलते चौबेपुर व शिवराजपुर थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। यहां पर पुलिस ने श्रमिकों को समझाने के बाद में सड़क से हटवाते हुए यातायात सामान्य कराया है।

    श्रमिकों ने बताया कि उन लोगों का दो वर्ष से वेतन नहीं बढ़ाया गया है। इसके साथ ही साप्ताहिक अवकाश नहीं मिल रहा है। वेतन वृद्धि की मांग प्रमुख है। जब तक इस पर आश्वासन नहीं मिलता वह लोग काम पर नहीं लौटेंगे।

    प्रभारी निरीक्षक चौबेपुर दुर्गेश मिश्रा ने बताया कि श्रमिकों द्वारा वेतन बढ़ाने को लेकर हंगामा किया था। सड़क पर बैठे श्रमिकों को हटवा दिया गया है। संचालकों और श्रमिकों के बीच वार्ता चल रही है।

    इधर फैक्ट्री संचालक अर्पणा खन्ना ने बतााया कि श्रमिकों को नियमित वेतन दिया जा रहा है। कुछ बाहरी श्रमिकों ने काम बंद कर माहौल खराब किया है। श्रमिकों से वार्ता चल रही है। समाधान निकाल लिया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- कानपुर में चोरी की शिकायत पर ई-रिक्शा चालक पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

    खबरें और भी