Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kanpur News: ड्यूटी के लिए गोविदंपुरी स्टेशन निकले रेलवे के मुख्य कार्यालय अधीक्षक का मिला शव, दो दिन से था लापता

    By ankur Shrivastava Edited By: Anurag Shukla1
    Updated: Tue, 08 Jul 2025 02:03 PM (IST)

    कानपुर में रेलवे के मुख्य कार्यालय अधीक्षक का शव मिला है। लक्ष्मी नारायण 5 जुलाई से लापता थे। दिव्यांग लक्ष्मी नारायण ड्यूटी के लिए निकले थे लेकिन कार ...और पढ़ें

    कानपुर में तैनात रेलवे के मुख्य कार्यालय अधीक्षक लक्ष्मी नारायण का शव मिला।
    कानपुर में तैनात रेलवे के मुख्य कार्यालय अधीक्षक लक्ष्मी नारायण का शव मिला।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। पांच जुलाई को ड्यूटी के लिए घर से निकले रेलवे के मुख्य कार्यालय अधीक्षक लक्ष्मी नारायण (58) का शव मिला है। वह गोविंदपुरी स्टेशन के सीनियर सीसी विभाग में कार्यरत थे। स्वजनों ने अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए नौबस्ता थाने में शिकायत दी थी। अब घर के पास ही शव मिला।

    घर के पास ही नाले से उनका शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची। इसकी जानकारी परिवारवालों को भी दे दी गई। आवास विकास, हंसपुरम निवासी लक्ष्मी नारायण की बड़ी बेटी दीक्षा गुप्ता ने बताया कि पांच जुलाई की सुबह 9 बजे वह हर दिन की तरफ टिफिन लेकर ड्यूटी के लिए घर से पैदल निकले थे। दोपहर 11:30 बजे उनके कार्यालय से फोन आया कि ड्यूटी पर नहीं पहुंचे। मोबाइल भी बंद था।

    यह भी पढ़ें- Weather Update : कानपुर में कुछ क्षेत्रों में जमकर बारिश, शाम तक पूरे शहर में झमाझम

    इसके बाद रिश्तेदारों, दोस्तों और रेलवे कर्मचारियों से भी पूछा गया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। घर के पास लगे एक सीसी कैमरे में पैदल जाते दिखाई दिए थे। कैमरे में नौबस्ता बाइपास से आटो में भी बैठकर जाते दिखे थे। परिवार वालों ने कई जगह पोस्टर भी लगवाए थे, जिसमें पिता को तलाशने वाले को 11 हजार का इनाम देने की बात लिखी थी। उत्तर-मध्य रेलवे के जीएमसी की ओर से नौबस्ता पुलिस को एक पत्र भेजा गया था, जिसमें लापता लक्ष्मीनारायण के सीयूजी नंबर को सर्विलांस पर लगाकर उन्हें तलाशने की बात कही गई है।

    यह भी पढ़ें- Kanpur News: छात्रा ने जिसके लिए हथेली पर आइ मिस यू...लिखकर दी जान, उसी पर मुकदमा

    खबरें और भी