Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Indian Railway: कानपुर से फर्रुखाबाद और बिल्हौर के लिए सफर होगा आसान, चलाई जाएंगी कई पैसेंजर ट्रेनें

    Updated: Sun, 23 Mar 2025 11:26 AM (IST)

    Indian Railway कानपुर के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने पुराने गंगापुल पर चल रहे मेगा ब्लाक के चलते निरस्त की गई 21 मेमू-पैंसेजर और 172 ट् ...और पढ़ें

    अनवरगंज से कासगंज के लिए आज से ट्रेन, मिलेगी राहत
    अनवरगंज से कासगंज के लिए आज से ट्रेन, मिलेगी राहत

    HighLights

    1. लखनऊ-कासगंज पैसेंजर को अनवरगंज से चलाने का रेलवे अफसरों ने लिया निर्णय
    2. लखनऊ मेमू, प्रतापगढ़ इंटरसिटी, चित्रकूट एक्सप्रेस से दैनिक यात्रियों को मिलेगी सुविधा

    जागरण संवाददाता, कानपुर। रेलवे के पुराने गंगापुल पर एच-बीम स्लीपर डालने के काम को लेकर मेगा ब्लाक के कारण निरस्त 21 मेमू-पैंसेजर व इंटरसिटी के साथ 172 ट्रेनों के कारण परेशान दैनिक यात्रियों को रेलवे ने राहत दी है। रविवार सुबह 7:20 बजे से अनवरगंज से कासगंज के लिए पैसेंजर ट्रेन चलाई जाएगी। इससे अनवरगंज वाया बिल्हौर, कन्नौज व फर्रुखाबाद के यात्रियों को लाभ मिलेगा।

    लखनऊ जंक्शन से कासगंज के बीच चलने वाली इस ट्रेन से उन्नाव व शुक्लागंज के यात्री भी अनवरगंज आकर यात्रा कर सकेंगे। इसी तरह कासगंज से आने वाले अनवरगंज में उतरकर शुक्लागंज व सेंट्रल से लखनऊ जा सकेंगे।

    कानपुर सेंट्रल के वरिष्ठ स्टेशन अधीक्षक अवधेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि लखनऊ-कासगंज पैसेंजर को अनवरगंज रेलवे स्टेशन से चलाया जाएगा। ट्रेन यहां से 7:20 बजे सुबह चलकर रावतपुर, कल्याणपुर, मंधना, चौबेपुर, बर्राजपुर, उत्तरीपूरा, धौरसलार, बिल्हौर, बकोठी खास, अरौल मकनपुर, मानीमऊ, कन्नौज, कन्नौज सिटी होते हुए कमलागंज, फतेहगढ़ व फर्रुखाबाद के रास्ते 3:20 बजे कासगंज जंक्शन पहुंचेगी।

    इसी तरह उधर से उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए अनवरगंज पहुंचेगी। इससे पहले शुक्रवार को कानपुर सेंट्रल से लखनऊ के लिए मेमू चलाई जा चुकी है। चित्रकूट एक्सप्रेस से भी यात्री जा रहे हैं। गंगा घाट रेलवे स्टेशन से प्रतापगढ़ इंटरसिटी व ऊंचाहार एक्सप्रेस चल रही है। सेंट्रल से झांसी के लिए भी विशेष ट्रेन इंटरसिटी रद होने की समस्या को दूर कर रही है।

    सेंट्रल पर ट्रेनों में बैठने की होड़, बसों में बनवाई एमएसटी

    दैनिक यात्रियों की सेंट्रल से गुजरने वाली हर ट्रेन में भीड़ दिख रही है। चढ़ने-उतरने में मारामारी के हालात रहते हैं। तमाम दैनिक यात्रियों ने रोडवेज बसों की एमएसटी बनवा ली है। आवाजाही के लिए छोटे कारोबारियों ने भी बसों की ओर रुख किया है। झकरकटी बस अड्डे में भीड़ दिख रही है। रोडवेज ने 164 बसें लखनऊ के लिए चला रखी हैं।

    खबरें और भी

     ट्रेनों में चेन पुलिंग पर सख्ती, सेंट्रल में वसूला 2.84 लाख जुर्माना

    बिना वजह चेन खींचकर ट्रेन रोकने वालों के विरुद्ध रेलवे ने कड़ा रुख अपनाया है। अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 के बीच सेंट्रल स्टेशन में चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकने वालों से 2.84 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया। 490 लोगों की गिरफ्तारी की गई।

    प्रयागराज मंडल के रेलवे जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया

    मंडल स्तर पर 3684 लोगों को चेन खींचकर ट्रेन रोकने में पकड़कर 18.57 लाख रुपये जुर्माना वसूली की गई। ट्रेनों में चेन पुलिंग से यात्रियों का समय बर्बाद होता है। इसलिए लगातार ऐसी घटनाएं रोकने के लिए अभियान शुरू किया गया है। ये अवैध गतिविधि ट्रेनों के सुचारु संचालन में बाधक है। यात्रियों की सुरक्षा को भी खतरे में डालती है।

    मंडल में बीते साल में 3688 चेन पुलिंग के मामले दर्ज किए गए। इटावा जंक्शन में 283 मामले सामने आए। इनमें 286 यात्रियों को गिरफ्तार कर 1.07 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया। फतेहपुर स्टेशन में 219 मामलों में सभी यात्रियों को गिरफ्तार कर 1.23 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। उन्होंने बताया कि यात्रियों से बिना वजह चेन पुलिंग नहीं करने की अपील की गई है।

    इसे भी पढ़ें: यूपी के इस जिले में 320 करोड़ की लागत से बनेगा रेलवे ओवरब्रिज, 3700 वर्ग मीटर जमीन का किया जाएगा अधिग्रहण