Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Kanpur Ring Road: मंधना-सचेंडी पैकेज-1 का 65% काम पूरा, नए साल की शुरुआत में शुरू होगा वाहनों का आवागमन

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 07:34 PM (IST)

    कानपुर रिंग रोड परियोजना का पहला चरण (मंधना-सचेंडी) 65% पूरा हो गया है और नए साल में वाहनों के लिए खुलने की उम्मीद है। यह परियोजना शहर को जाम से राहत ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. रिंग रोड का मंधना-सचेंडी पैकेज-1 65% कार्य पूर्ण

    2. नए साल में वाहनों के लिए खुलेगा पहला चरण, जाम से राहत

    3. 93 किमी लंबी परियोजना 2028 तक होगी पूरी, औद्योगिक विकास

    जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर शहर को जाम से राहत देने और औद्योगिक विकास को नई गति देने के उद्देश्य से भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) की निर्माणाधीन रिंग रोड परियोजना तेजी से आकार ले रही है। एनएचएआइ ने नए साल में रिंग रोड के पहले चरण यानी मंधना से सचेंडी (पैकेज-1) पर वाहनों का संचालन शुरू करने का लक्ष्य तय किया है।

    इस पैकेज का करीब 65 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, जबकि दूसरे पैकेज सचेंडी से साढ़ तक लगभग 42 प्रतिशत कार्य पूरा हो गया है। इस पैकेज के पूरा होना से अलीगढ़-कानपुर हाईवे की चकेरी-इटावा हाईवे से सीधी कनेक्टविटी हो जाएगी। ऐसे में जीटी रोड में वाहनों की संख्या घटने से जाम से निजात मिल जाएगा।

    करीब 93 किलोमीटर लंबे रिंग रोड का लगभग 40 अरब रुपये बजट से निर्माण हो रहा है। यह परियोजना कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव जिलों को जोड़ते हुए चार चरणों में पूरी होगी। एनएचएआइ का लक्ष्य वर्ष 2028 तक संपूर्ण रिंग रोड का निर्माण पूरा करने का है। रिंग रोड तैयार होने के बाद शहर के भीतर भारी वाहनों का दबाव काफी हद तक कम होगा।

    कानपुर-इटावा, जीटी रोड, झांसी, कानपुर-सागर, प्रयागराज और लखनऊ जैसे प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग सीधे रिंग रोड से जुड़ जाएंगे। इसके अलावा कई राज्य मार्गों को भी इस परियोजना से जोड़ा जाएगा, जिससे शहर के भीतर बिना प्रवेश किए वाहनों की आवाजाही संभव होगी।

    खबरें और भी

    रिंग रोड पर प्रस्तावित 13 टोल प्लाजा

    परियोजना की एक अहम विशेषता रिंग रोड पर प्रस्तावित 13 टोल प्लाजा हैं। ये सभी टोल प्लाजा उन स्थानों पर बनाए जाएंगे, जहां से रिंग रोड पर प्रवेश या निकास होगा। टोल टैक्स दूरी के आधार पर लिया जाएगा। यानी वाहन चालक जिस स्थान से रिंग रोड में प्रवेश करेगा और जहां तक यात्रा करेगा, उसी के अनुसार टोल का भुगतान करना होगा।

    वार्षिक फास्टैग भी मान्य होगा रिंग रोड में

    टोल दरों और दूरी का अंतिम निर्धारण रिंग रोड के पूर्ण होने के बाद किया जाएगा। रिंग रोड में एनएचएआइ का वार्षिक फास्टैग पास भी मान्य होगा। एनएचएआइ के इंजीनियरों का कहना है कि रिंग रोड शुरू होने से न केवल शहर की यातायात व्यवस्था बेहतर होगी, बल्कि औद्योगिक क्षेत्रों तक माल परिवहन भी तेज और सुगम होगा, जिससे क्षेत्र के आर्थिक विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी।


    निर्माण की यह है स्थिति 

     

    पैकेज लंबाई रूट मौजूदा स्थिति निर्माण कंपनी
    पैकेज-1 23 किमी मंधना से सचेंडी सड़क का समतलीकरण व पुल-पुलिया निर्माण कार्य चल रहा है। राज कंस्ट्रक्शन कंपनी
    पैकेज-4 24.5 किमी सचेंडी से रमईपुर जमीन का समतलीकरण पूरा हो चुका है। राज कंस्ट्रक्शन कंपनी
    पैकेज-3 19.23 किमी रमईपुर से रूमा होते हुए गंगा पुल के जरिए उन्नाव के आटा तक निर्माण कार्य का ठेका दिया गया है। यह सेक्शन डिफेंस कारिडोर, चकेरी एयरपोर्ट और प्रयागराज हाईवे को जोड़ेगा। हिलवेज कंपनी, ऋषिकेश
    पैकेज-2 आटा से मंधना इसमें गंगा नदी पर 3.2 किमी लंबा पुल भी शामिल है। एलएलसी मल्टी इंटर रीजनल कंपनी, रूस

    इन स्थानों में बनाएं जाएंगे टोल प्लाजा 

    पैकेज प्रमुख स्थान / कनेक्टिविटी
    पैकेज-1 मंधना (महाराजपुर), एनएच-2, किसान नगर, शिवली रोड
    पैकेज-2 ट्रांसगंगा सिटी (सीतापुर-रायबरेली रोड), पैगूपुर बांगर, हिंदूपुर कछार, पिपरी
    पैकेज-3 कडेरपतारी, सहजनी, आजाद मार्ग (उन्नाव), लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे
    पैकेज-4 रूमा, हमीरपुर रोड (रिलायंस पेट्रोल पंप के पास)

      

    रिंग रोड के पैकेज वन में 65 प्रतिशत तक कार्य पूर्ण हो चुका है, नए साल में इस पैकेज को वाहनों के आवागमन के लिए खोला जा सकता है। जिससे अलीगढ़-कानपुर हाईवे से चकेरी-इटावा हाईवे से सीधी कनेक्टविटी होने से जीटी रोड में वाहनों का लोड कम होने की संभावना है।
    पंकज यादव, परियोजना निदेशक, एनएचएआइ