Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर हाईवे पर ट्रक ने बाइक सवार परिवार को कुचला, पति के सामने ही पत्नी-बेटी की गई जान

    Updated: Tue, 12 May 2026 08:27 PM (IST)

    कानपुर के बिधनू शंभुआ गांव में एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती और उनकी मासूम बेटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में मां और दो वर्षीय बेटी की मौके पर ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. नौबस्ता स्थित एक डाक्टर की क्लीनिक स बेटी का उपचार कराकर लौट रहे दंपती

    2. पति उछलकर हाईवे के फुटपाथ पर गिरा, ट्रक के पहिये की चपेट में आई मां-बेटी

    संवाद सहयोगी, बिधनू(कानपुर)। बिधनू शंभुआ गांव में विद्युत उपकेंद्र के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मासूम समेत बाइक सवार दंपती को पीछे से टक्कर मार दी। जिसमे बाइक सवार मासूम बेटी समेत मां की मौत हो गयी। वहीं पति उछल कर हाईवे किनारे फुटपाथ पर गिरकर घायल हो गया। पुलिस घायल पति समेत दोनों शवों को पतारा सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टरों घायल पति का उपचार किया।

    कानपुर देहात मूसानगर थानाक्षेत्र के कैलाशपुर पुलंदर निवासी पंकज सिंह मंगलवार को 30 वर्षीय पत्नी साधना के साथ दो वर्षीय बेटी आछवी का उपचार कराने बाइक से नौबस्ता स्थित एक डाक्टर के क्लीनिक गए गए थे। जहां से बेटी का उपचार कराकर घर लौट रहे थे। शंभुआ विद्युत उपकेंद्र के सामने पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक बाइक में पीछे से टक्कर मारता निकल गया।

    हादसे में ट्रक के पहिये की चपेट मे आकर मासूम बेटी व मां की मौके पर ही मौत हो गयी। वहीं पति पंकज उछलकर फुटपाथ पर गिरकर घायल हो गए। रहागीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल समेत दोनों के शव लेकर पतारा सीएचसी पहुंची। जहां डाक्टर ने मां व बेटी को मृत घोषित कर पंकज का उपचार किया। थाना प्रभारी तेजबहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। ट्रक की चालक समेत तलाश की जा रही है।