कानपुर में 13 साल की लड़की से गैंगरेप, दो चचेरे भाइयों ने अपहरण कर वारदात को दिया अंजाम
कानपुर के बिल्हौर में एक 13 वर्षीय किशोरी को देर रात घर के बाहर से अगवा कर दो चचेरे भाइयों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, कानपुर। बिल्हौर के एक गांव में सोमवार देर रात नित्यक्रिया के लिए घर के बाहर गई किशोरी को पड़ोसी चचेरे भाइयों ने अगवाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्जकर दोनों आरोपितों को हिरासत में लिया है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि सोमवार देर रात 11 बजे 13 वर्षीय बेटी नित्यक्रिया के लिए घर के बाहर गई थी। आरोप है कि इस दौरान पड़ोस में रहने वाला फैसल खान व उसका चचेरा भाई बेटी के मुंह में कपड़ा लगाकर अपने घर घसीट ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया।
इसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। घर पहुंची बेटी ने स्वजन को जानकारी दी। इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि किशोरी से फैसल ने दुष्कर्म किया है, जबकि उसका नाबालिग चचेरा भाई मौके पर मौजूद था।
किशोरी की मां की तहरीर के आधार पर फैसल व उसके नाबालिग चचेरे भाई के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। किशोरी को मेडिकल के लिए भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।