विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कानपुर में काली थार ने बरपाया कहर, स्कूटी सवार को रौंदा, दो युवतियां उतरकर दूसरी कार से भागीं

Published: Sat, 07 Nov 2026 09:44 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 07 Nov 2026 11:29 PM (GMT+05:30)

कानपुर के कल्याणपुर में एक अनियंत्रित थार ने स्कूटर सवार युवक को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे ...और पढ़ें

थार के नीचे स्कूटी और इनसेट में थार के शीशे में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन (भानू) का लगा स्टीकर। जागरण

थार के नीचे स्कूटी और इनसेट में थार के शीशे में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन (भानू) का लगा स्टीकर। जागरण

HighLights

  1. अनियंत्रित थार ने स्कूटर सवार युवक को रौंदा

  2. हादसे के बाद दो युवतियां मौके से भागीं

  3. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की

संवाद सहयोगी, कल्याणपुर (कानपुर)। कल्याणपुर के आवास विकास-3 में तेज रफ्तार थार ने स्कूटर सवार वृद्ध को रौंद दिया। करीब 30 मीटर तक स्कूटर सवार को स्कूटर समेत थार घसीटती हुए एक मकान के बाहर बने गार्डन के पिलर से टकरा कर रुकी।

हादसे के बाद थार में सवार दो युवतियां दूसरी कार में बैठ कर भाग निकलीं। लोगों के मुताबिक दोनो युवतियां नशे दिख रही थीं। थार के आगे शीशे में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भारतीय किसान यूनियन (भानू) और पीछे कृष्णा ग्रुप लिखा है। हादसे के बाद जीपीएस लोकेटर की मदद से दिवंगत के बेटे पहुंचे, जहां उनकी पुलिस से तीखी झड़प हो गई।

अंबेडरपुरम के सेक्ट-4 में शनिवार रात तेज रफ्तार थार ने पीछे से स्कूटर सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटर सवार स्कूटर समेत थार के नीचे फंस गए। घिसटते हुए चले गए। थार प्रोफेसर डा. कैलाश चौहान के बाहर बने गार्डन को तोड़ते हुए बेंगलुरू में तैनात कस्टम एंड जीएसटी अधीक्षक मनोज एसपी लाल के मकान के बाहर गार्डन के पिलर से टकरा कर रुकी।

लोगों की भीड़ जुटी तो थार में सार दो युवतियां बाहर निकल एक अन्य युवक की कार में बैठ निकल गईं। प्रत्यक्षदर्शी पूजा शर्मा ने बताया कि युवतियों ने फोन कर किसी युवक को बुलाया था। कुछ देर में ही युवक आया और दोनों को साथ ले गया।

हादसे के बाद वह मौजूद भीड़ से भी झगड़ने लगी थी। हादसे की जानकारी पर पुलिस पहुंची। घटनास्थल पर दो हेलमेट मिले हैं। हालांकि दूसरा हेलमेट किसका है। पता नहीं चला। इसी बीच पनकी के स्वराज नगर निवासी राहुल सिंह चौहान पहुंचे। उन्होंने शव की पहचान पिता संतोष सिंह चौहान के रूप में की।

उन्होंने बताया कि पिता मां की साड़ी बदलने के लिए निकले थे। वह स्कूटर में लगे जीपीएस लोकेटर की मदद से यहां तक पहुंचे हैं। जीपीएस के जरिए उन्हें स्कूटर खराब होने के संकेत मिले थे।स्वजन ने पुलिस पर बिना सूचना दिए शव को पोस्टमार्टम भिजवाने को लेकर काफी नोकझोंक भी हुई। थार एक मंत्री के करीबी की बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शी अधिवक्ता विनोद कुमार ने बताया कि वह फिटनेस क्लब से घर जा रहे थे। उस समय थार उनके पीछे थी, लेकिन उसकी रफ्तार तेज होने से वह काफी आगे निकल गई थी। जब तक कुछ समझते हादसा हो गया। स्कूटर सवार वृद्ध नीचे फंसे थे, थार चालक युवती ने गाड़ी रोकने की बजाए रफ्तार बढ़ा दी थी और उन्हें रौंद दिया।

डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि थार को कब्जे में है। कैमरे जांचे जा रहे हैं। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय स्तर की मुक्केबाज व जिम ट्रेनर का कानपुर-प्रयागराज हाईवे के किनारे मिला शव, प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।