विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kanpur Traffic Alert: Janmashtami 4 Sept को इस्कान-जेके मंदिर जाने से पहले जान लें नया रूट, यहां श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग

Published: Thu, 03 Sep 2026 06:23 AM (IST)

कानपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व के लिए ट्रैफिक पुलिस ने यातायात प्रबंधन की तैयारियां की हैं। डीसीपी रवीन्द्र कुमार ने ...और पढ़ें

यह तस्वीर प्रतीकात्मक है।

यह तस्वीर प्रतीकात्मक है।

HighLights

  1. जन्माष्टमी के लिए कानपुर में ट्रैफिक प्रबंधन की तैयारी।

  2. इस्कान और जेके मंदिर के लिए रूट डायवर्जन लागू।

  3. श्रद्धालुओं के लिए विशेष पार्किंग स्थलों की व्यवस्था।

जागरण संवाददाता, कानपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व से पहले ट्रैफिक पुलिस यातायात के इंतजामों की तैयारी में जुट गई है। बुधवार को डीसीपी रवीन्द्र कुमार ने इस्कान मंदिर, जेके मंदिर एवं सनातन धर्म मंदिर परिसर और आसपास निरीक्षण किया।श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए यातायात प्रबंधन की कार्ययोजना तैयार की।

यातायात डायवर्जन एवं वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था सुनिश्चित की है। मंदिरों के आसपास अवैध पार्किंग एवं यातायात में बाधा उत्पन्न करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पर्व के दौरान यातायात पुलिस की ड्यूटी लगाई जा रही है। विशेषकर मंदिरों के प्रवेश एवं निकास मार्गों, प्रमुख चौराहों, पार्किंग स्थलों एवं संभावित भीड़ वाले स्थानों पर यातायात पुलिसकर्मियों की तैनाती की जा रही है।

डीसीपी ने बताया कि इस्कान मंदिर सिंहपुर में रूट डायवर्जन के चलते किसी भी प्रकार के भारी व मध्यम वाहन सिंहपुर व खेऊरा तिराहा होते हुए मैनावती मार्ग पर नहीं आ सकेगें। ये वाहन सिंहपुर तिराहा से यस कोठारी, बिठूर तिराहा, कल्यानपुर होते हुए निकलेंगे। ठीक वैसे ही गुरुदेव चौराहा, चिड़ियाघर की तरफ से आने वाले वाहन कर्बला, गंगा बैराज होते हुए गंतव्य को जाएंगे।

शुक्रवार को दोपहर दो बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक इस्कान मंदिर में रूट डायवर्जन

  • सिंहपुर से श्रद्धालुओं के अलावा कोई भी वाहन मैनावती मार्ग होते हुए मंदिर नहीं जा सकेगें। ये वाहन सिंहपुर से कल्यानपुर/यस कोठारी होते हुए निकलेंगे।
  • इस्कान मंदिर सिंहपुर तिराहा से मैनावती मार्ग होते हुए जाने वाले श्रद्धालु अपने वाहन के साथ ग्रीन सिटी तक जा सकेगें। ग्रीन सिटी कैंपस में वाहन पार्क करके पैदल मंदिर जाएंगे। लौटने पर वाहन लेकर गंगा बैराज होते हुए जाएंगे।
  • कोई भी वाहन गुरुदेव, चिड़ियाघर होते हुए मैनावती मार्ग की तरफ नहीं जाएंगे। ये वाहन कर्बला चौराहा, अटल घाट व गंगा बैराज होते निकलेंगे।
  • जिन श्रद्धालुओं को गुरुदेव चौराहा, चिड़ियाघर, मैनावती मार्ग होते हुए इस्कान मंदिर को जाना है, वे आनंद सेफ्रान, क्रेन बेरी में वाहन पार्क करके पैदल मंदिर जाएंगे।
  • मंधना, बिठूर, बिठूर तिराहा व कल्यानपुर से आने वाले श्रद्धालु सिंहपुर चौराहा से मैनावती मार्ग होते हुए ग्रीन सिटी में अपना वाहन पार्क कर मंदिर जाएंगे।
  • गंगा बैराज, नबावगंज की तरफ से आने वाले वाहन ग्रीन सिटी के पिछले गेट से प्रवेश करेंगे और वाहन ग्रीन सिटी में पार्क कर मैनावती मार्ग होते हुए मंदिर जा सकेंगे।
  • बनियापुरवा, मोहनपुरवा, हिन्दूपुर से कोई भी वाहन मैनावती मार्ग पर नहीं आ सकेगें। ऐसे वाहन सब्जी मंडी तिराहा, सिंहपुर तिराहा, मैनावती मार्ग होते हुए मंदिर की ओर आ सकेंगे।


इस्कान मंदिर सिंहपुर क्षेत्र में पार्किंग

रूट डायवर्जन को लेकर वाहनों की पार्किंग व्यवस्था तय की गई है। इसमें पुरुषोत्तम ग्रीन, मंटोरा ग्रीन सिटी, मंदिर के अंदर वीआइपी पार्किंग, मंदिर के अंदर गोशाला रोड से गेस्ट हाउस तालाब की तरफ सडक के दोनों तरफ और इस्कान मंदिर गेट नं-2 के पास एवं इंपीरियल ग्रीन होटल के समीप पार्किंग रहेगी। इन स्थलों पर केवल चार पहिया वाहन ही खड़े होंगे। दो पहिया वाहनों के लिए पार्किंग क्रेन बेरी, आनंद सेफ्रान और परेरा होटल के बगल में बनाई गई है।


जेके मंदिर पर रूट डायवर्जन एवं यातायात व्यवस्था

  • हर्ष नगर (एलएलआर हास्पिटल) की ओर से आने वाले वाहन पालीवाल तिराहे से मरियमपुर/जेके मंदिर की ओर नहीं जा सकेगा। ऐसे वाहन पालीवाल तिराहे से दाहिने मुड़कर काकादेव थाना देवकी चौराहा होकर निकलेंगे।
  • फजलगंज चौराहा की ओर से आने वाले वाहन मरियमपुर चौराहा से आगे जेके मंदिर की ओर नहीं जाएंगे। ऐसे वाहन मरियमपुर तिराहा से बाएं मुड़कर चैन फैक्ट्री चौराहा, सब्जी मंडी तिराहा, विजय नगर होते हुए जाएंगे।
  • गोल चौराहा, मोतीझील, जरीब चौकी की ओर से आने वाले वाहन कोकाकोला चौराहे से नजीराबाद थाना एवं जेके मंदिर की ओर नहीं जाएंगे। ये वाहन जरीब चौकी क्रासिंग से फजलगंज होकर निकलेंगे।
  • मरियमपुर चौराहे से कोई भी वाहन नजीराबाद थाना/जेके मंदिर की ओर नहीं जाएगा। इधर जाने वाले वाहनों को फजलगंज चौराहा होते जाना रहेगा।


यह रहेगी पार्किंग

आईटीआई पांडुनगर का खाली मैदान और लाजपत नगर गुरुद्वारा तिराहा से जेके मंदिर पूर्वी गेट तक सड़क किनारे दोनों तरफ।,

यह भी पढ़ें- Kanpur Bullet Train: अब कानपुर से दिल्ली दूर नहीं... 1.50 घंटे में पहुंचाएगी बुलेट ट्रेन, हाईस्पीड रेल से सफर का सपना पूरा

यह भी पढ़ें- UP में श्रमिकों के लिए खुला योजनाओं का खजाना, कन्या विवाह-शिक्षा से लेकर मुफ्त स्वास्थ्य जांच तक की सुविधा, जानें पूरी योजना