कानपुर में गोकशी के दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, निशानदेही पर तीसरा साथी भी पकड़ा गया
कानपुर के चौबेपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद गोकशी के दो आरोपी गिरफ्तार किए गए, जिनके पैरों में गोली लगी। उनकी निशानदेही पर तीसरे साथी नीरज को भी पकड़ा ...और पढ़ें
HighLights
कानपुर के चौबेपुर में पुलिस मुठभेड़ में दो गोकश गिरफ्तार।
गोली लगने से दोनों आरोपियों के पैर में चोट आई।
तीसरा साथी नीरज रेकी करने के आरोप में पकड़ा गया।
जागरण संवाददाता, कानपुर। चौबेपुर में नहर पटरी क्षेत्र में बुधवार देर रात जादेपुर गांव के पास गोकशी की फिराक में कार से आए चमनगंज के दो गोकशी के आरोपित पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि उनकी निशानदेही पर तीसरे आरोपित मुस्ता गांव के नीरज को भी पुलिस ने धर दबोचा। वह दोनों के लिए काम करता था।
चौबेपुर के कुर्मीखेड़ा खुर्द गांव में बीती सात जुलाई की रात गांव के शिवशंकर और छोटे कश्यप के तीन गोवंश रात में दरवाजे से खोल कर गोकशी कर दी गई थी। सुबह ग्रामीणों को पंचायत भवन के पीछे खून और गोवंशों के गले की रस्सियां पड़ी मिली।
मामले में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की नाराजगी के बाद लापरवाही बरतने पर थाने के दो दारोगाओं को लाइनहाजिर कर दिया गया था। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने थाना प्रभारी को गोकशों पर कार्रवाई के लिए कड़े निर्देश दिए थे।
बुधवार रात चौबेपुर थाना प्रभारी दुर्गेश मिश्रा को कार सवार तीन युवकों द्वारा गोकशी करने की फिराक में घूमने की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए जादेपुर गांव के पास कार सवार युवकों को पकड़ने का प्रयास किया। कार से उतरते ही गोमांस तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
खबरें और भी
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगने से वे घायल हो गए, जिसमें चमनगंज के दलेलपुरवा निवासी मुबीन और कुलीबाजार निवासी शहनवाज हैं। दानों को हिरासत में लेकर अस्पताल भेजा गया।
पुलिस ने आरोपितों के पास से तमंचा और चापड़ व गोकशी में प्रयुक्त औजार बरामद किए है। डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी बताया कि दोनों के खिलाफ गोकशी समेत कई मुकदमें दर्ज है। इनके खिलाफ अन्य अपराधिक मामलों का इतिहास निकलवाया जा रहा है।
मुस्ता का नीरज करता था आरोपितों के लिए काम
शिवराजपुर थानाक्षेत्र के मुस्ता गांव में रहने वाला नीरज कटियार इन गोकशों के लिए क्षेत्र में रेकी का काम करता था। इसके लिए वह इनसे पैसे भी लेता था। पूछताछ में नाम सामने आने पर नीरज को भी गिरफ्तार किया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।