Kanpur Vineet Minocha Murder Case: शालू को प्राइवेट कार और विशाल, राजकिशोर को जीप से ले गई पुलिस, सुब्रत से होगा सामना
कानपुर के दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस बहू शालू, नौकर विशाल और राजकिशोर से 24 घंटे की रिमांड ...और पढ़ें
HighLights
पुलिस शालू, विशाल, राजकिशोर से 24 घंटे रिमांड पर पूछताछ
आरोपियों का आपस में और सुब्रत से आमना-सामना कराया जाएगा
हत्या की साजिश और साक्ष्य जुटाने पर पुलिस का ध्यान
जागरण संवाददाता, कानपुर। कल्याणपुर के इंदिरा नगर में दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड में पुलिस बुधवार दोपहर 12 बजे 24 घंटे की कस्टडी रिमांड पर लिए गए बहू शालू नौकर विशाल और उसके साथी राजकिशोर से पूछताछ कर रही है। पुलिस तीनों को अलग-अलग वाहनों से पूछताछ के लिए ले गई। शालू को प्राइवेट कार और विशाल व राजकिशोर को पुलिस जीप से ले जाया गया।
रिमांड के दौरान तीनों को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी, ताकि हत्या की साजिश और वारदात से जुड़ी कड़ियों को जोड़ा जा सके। पुलिस तीनों का आमना सामना कराने के साथ ही परेड चौराहे पर चाबी की दुकान की पहचान भी कराई जाएगी। पुलिस का प्रयास है कि घटनाक्रम से जुड़े इलेक्ट्रानिक और भौतिक साक्ष्यों की कड़ियां जोड़ी जा सकें। इसके साथ ही शालू का सुब्रत से भी कराया सामना कराया।
पुलिस के पास काल डिटेल रिकार्ड (सीडीआर) और इलेक्ट्रानिक साक्ष्यों समेत कई अहम तथ्य हैं। इनकी पुष्टि के लिए कारोबारी के बेटे सुब्रत को भी शालू, विशाल और राजकिशोर के सामने बैठाकर पूछताछ किए जाने की तैयारी है। पुलिस का फोकस यह पता लगाने पर है कि हत्या की साजिश कब और कैसे तैयार हुई तथा इसमें किसकी क्या भूमिका रही। रिमांड के दौरान पुलिस वारदात से जुड़े अहम साक्ष्य और अन्य जानकारी जुटाने का प्रयास करेगी।
फंस सकता बेटा
पुलिस की जांच में सामने आई जानकारियों के बाद दिवंगत कारोबारी के बेटे सुब्रत मिनोचा पर घूम रही शक की सुई और गहरा गई है। पुलिस इस मामले में घटनास्थल पर सीन रिक्रिएशन भी कर सकती है।
