Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में गंगा बैराज प्लांट बंद, दक्षिण के 25 मुहल्लों को 15 जुलाई को मिलेगा पानी

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 08:22 PM (GMT+05:30)

    कानपुर में गंगा बैराज प्लांट से जुड़ी मुख्य पाइपलाइन के काम के कारण दक्षिण क्षेत्र के 25 मुहल्लों में जलापूर्ति बंद कर दी गई है। जल निगम ने 15 जुलाई क ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. गंगा बैराज प्लांट से 25 मुहल्लों में जलापूर्ति बंद।

    2. पुरानी पाइपलाइन को नई से जोड़ने का काम जारी।

    3. 15 जुलाई शाम तक पानी आपूर्ति बहाल होगी।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। गंगा बैराज प्लाटं से जुड़ी घटिया मुख्य पाइप लाइन हटाकर 15 वें वित्त आयोग से नई मुख्य पाइप लाइन डाली गई है। पुरानी लाइन का कनेक्शन शास्त्री चौक और नीरझीर चौराहा पांडुनगर में नई लाइन से जोड़े जाने के कारण सोमवार को गंगा बैराज प्लांट से दक्षिण क्षेत्र के 25 मुहल्लों में जलापूर्ति बंद कर दी गई। दोनों जगह लाइन जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। जल निगम अफसरों ने दावा किया है कि 15 जुलाई को शाम तक जलापूर्ति जारी कर दी जाएगी।


    दक्षिण क्षेत्र में जलापूर्ति बंद होने से रावतपुर, सर्वोदय नगर, काकादेव, शास्त्री नगर, विजय नगर , लाजपत नगर, बर्रा दो से आठ, निराला नगर, साकेत नगर, किदवईनगर, विश्वबैंक बर्रा समेत 25 मुहल्लों में जलापूर्ति बंद है। इसके चलते लोगों को पीने के पानी के लिए जूझना पड़ रहा है।


    जलकल के सहायक अभियंता सिकंदर पटेल ने बताया कि शास्त्रीचौक के पास और नीरझीर चौराहा पांंडुनगर में कनेक्शन जोड़े जा रहे है। लाजप नगर, दर्शनपुरवा व शास्त्रीचौक पंपिंग स्टेशन के पाइप लाइन को मुख्य पाइप लाइन से जोड़ा जा रहा है। 15 जुलाई को शाम को लोगों को पीने का पानी मिलने लगेगा।


    जलकल महाप्रबंधक आनंद त्रिपाठी ने बताया कि जहां पर जलकल की लाइन है वहां पर नलकूप ज्यादा देर चलाकर जलापूर्ति की जा रही है। जलकल के कंट्रोल रूम नंबर 9235553826 व 9235553827 पर टैंकर के लिए फोन कर सकते हैं।

    खबरें और भी

    सीटीआइ नहर उफनाने से सड़कों पर भरा पानी

    सीटीआइ नहर के उफनाने से केशव नगर की सड़कें पानी से लबालब हो गई हैं। नहर के आसपास रहने वालों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। वहीं, दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जबकि पैदल राहगीरों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पनकी से होकर दादानगर, सीटीआइ और साकेत नगर से होकर गुजरने वाली नहर के आसपास संजय नगर, गोपाल नगर, भीमनगर बस्ती और केशव नगर का इलाका आता है।

    केशव नगर में रहने वाले विकास सिंह, योगेश दुग्गल ने बताया कि नहर पूरी तरह से गंदगी से पटी हुई हैं। सिर्फ छठ पूजा के दौरान सफाई की जाती है। इसके बाद कोई झांकने तक नहीं आता है। एकाएक पानी छोड़ दिया जाता है। इससे अक्सर नहर उफनाने से सड़क और गलियां जलमग्न हो जाती हैं। पानी घरों तक पहुंचने से गृहस्थी तक बर्बाद हो जाती है। इसको लेकर कई बार सिंचाई विभाग के अधिकारियों से शिकायत की जा चुकी हैं, लेकिन स्थायी समाधान आज तक नहीं हो सका है। मजबूरन नहर के आसपास रहने वालों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।