कानपुर में मानसून की वापसी के संकेत, अगले कुछ दिनों में झमाझम बारिश की उम्मीद
कानपुर में मौसम परिवर्तनशील है, जहां धूप और बादलों के बीच हवा चलने से उमस से राहत मिली है। जुलाई में कम वर्षा के बावजूद, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव के ...और पढ़ें

आइएमडी के आंचलिक केंद्रों के आंकड़ों में यूपी में जुलाई में 27 प्रतिशत वर्षा कम होने का दावा। जागरण
HighLights
कानपुर में हवा चलने से उमस भरी गर्मी से मिली राहत।
जुलाई में यूपी में 27% और कानपुर में 3% कम वर्षा हुई।
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव से मानसून सक्रिय होने की उम्मीद।
जागरण संवाददाता, कानपुर। मौसम में लगातार परिवर्तन बना हुआ है। शनिवार को सुबह धूप खिली और फिर दोपहर होने तक बादलों ने डेरा डाले रखा। हवा चलने से शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं, जुलाई माह में यूपी में 27 प्रतिशत और पूर्वी यूपी में कानपुर नगर में तीन प्रतिशत कम वर्षा हुई।
ये दावा भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आइएमडी) के आंचलिक केंद्रों से जारी आंकड़ों में किया गया है। अब मौसम विज्ञान विभाग ने बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने से अगले दो से तीन दिन में मानसून के सक्रिय होने से वर्षा होने का पूर्वानुमान दिया है।
सीएसए कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान केंद्र में शनिवार को अधिकतम तापमान 34.6 व न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किय गया। वातावरण में नमी का अधिकतम प्रतिशत 83 व न्यूनतम प्रतिशत 62 रहा। दक्षिण -पूर्व दिशा से 12.1 किमी प्रति घंटा की गति से हवा चलती रही।
यह भी पढ़ें- यूपी में फिर से मानसून एक्टिव: मुजफ्फरनगर में जोरदार बारिश, चार अगस्त से होगी पूरी UP में झमाझम बरसात
वरिष्ठ मौसम विशेषज्ञ डा एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि वातावरण में नमी होने से नई मौसमी प्रणालियां बनने से नमी का प्रवाह बढ़ने से तीन अगस्त तक बादलों की आवाजाही के साथ के समय पाकेट्स में तेज हवा के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने के आसार हैं।