कानपुर में मौसम ने ली करवट, बारिश से मिली राहत, तापमान में पांच डिग्री तक गिरावट की संभावना
कानपुर में मंगलवार सुबह तेज हवा और बारिश से भीषण गर्मी व उमस से राहत मिली है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। ...और पढ़ें

HighLights
कानपुर में तेज हवा और बारिश से गर्मी से राहत मिली।
अगले 24 घंटे में मानसून के सक्रिय होने की प्रबल संभावना।
अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई।
जागरण संवाददाता, कानपुर। भीषण गर्मी और उमस से परेशान शहरवासियों को मंगलवार सुबह राहत मिल गई। सुबह से छाए बादलों के बीच करीब साढ़े आठ बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे मौसम सुहाना हो गया। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने राहत महसूस की।
मंगलवार से ही सुबह बादल छाए हुए हैं, हवा भी चल रही है। इससे भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग ने दिन में बादलों की गरज-चमक के साथ बारिश की प्रबल संभावना जताई है। हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की भी हो सकती है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि आज कानपुर का अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
वहीं, आज से लू का असर खत्म हो जाएगा, जिससे भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिलेगी। सोमवार तक तेज धूप और उमस के कारण हालात बेहद परेशान करने वाले बने हुए थे। दोपहर के समय सड़कों पर निकलने वाले लोग मुंह ढंककर निकलते नजर आ रहे थे।
मौसम विशेषज्ञ डाॅ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि बारिश के चलते अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटे में कानपुर में मानसून के सक्रिय होने की पूरी संभावना है।
खबरें और भी
मंगलवार को हल्की बूंदाबांदी के बाद बुधवार से अच्छी बारिश शुरू हो सकती है। उन्होंने बताया कि मानसून सक्रिय होने के बाद लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि तीन से चार जुलाई तक बादलों के आवाजाही रहेगा, जिसके के कारण रूक-रूक बारिश होगा।