Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Weather Update: कानपुर में ठंड से मिली थोड़ी राहत, अगले 24 घंटे शुष्क रहेगा मौसम; 23 जनवरी से हो सकती है बारिश

    Updated: Thu, 22 Jan 2026 11:09 AM (IST)

    पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने से दिन का तापमान बढ़ रहा है। कानपुर में अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम 8.0 डिग्री रहा, ...और पढ़ें

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    प्रतीकात्मक तस्वीर

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, कानपुर। अफगानिस्तान व पाकिस्तान की तरफ से आने वाले पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव अब कम होने लगा है। इसका असर साफ तौर पर दिन के तापमान पर देखने को मिल रहा हैं। बीते तीन दिनों से दिन का तापमान 24 डिग्री से ऊपर बना हुआ है।

    बुधवार को अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक रहा। वहीं कानपुर शहर पूरे प्रदेश में तीसरे नंबर पर सबसे ठंडा जिला रहा। बुधवार का न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ जो सामान्य से 0.8 डिग्री अधिक रहा।

    प्रदेश में सबसे ठंड जिला मुजफ्फरनगर रहा जहां रात को तापमान 5.9 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि बरेली 7.4 डिग्री के साथ दूसरे नंबर पर और अयोध्या का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया।

    पश्चिमी विक्षोभ के कारण जो ठंड का मौसम बना हुआ था वह अगले कुछ दिनों में समाप्त हो जाएगा। प्रदेश कई हिस्सों में बारिश और ओला पड़ने संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले तीन दिनों में 23 व 24 जनवरी कानपुर मंडल सहित पश्चिमी एवं मध्य उत्तर प्रदेश में बूंदा बांदी के साथ हल्की बारिश की संभावना है।

    मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि कानपुर मंडल में अगले 24 घंटे बिल्कुल शुष्क मौसम रहेगा, दिन में तेज धूप निकलेगी। हवा की गति 11 से 12 किमी प्रति घंटा हो सकती है, वहीं शक्रवार से हवा की गति दो से तीन किलोमीटर रहने की संभावना है।

    खबरें और भी

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में मौसम में परिवर्तन का दौर जारी है। पहले कड़ाके की ठंड और फिर दिन के तापमान में बढ़ोतरी के बाद अब प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होने जा रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में 22 जनवरी की देर रात को पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बारिश की शुरुआत होने के संकेत हैं।

    23 व 24 जनवरी को पूर्वी उत्तर प्रदेश तक हल्की बारिश होने की संभावना है। जो अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आने वाले हवा के कारण दबाव बनेगा जिस कारण कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है। इस वजह से प्रदेश के कुछ जिलों को आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।