Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर में महिला ने चाकू से काट ली खुद की गर्दन, ससुराल वालों से परेशान होकर उठाया खौफनाक कदम

    Updated: Mon, 27 Jul 2026 11:07 AM (IST)

    कानपुर के नर्वल में ससुराल वालों की प्रताड़ना से तंग आकर एक 35 वर्षीय महिला ने चाकू से अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। ...और पढ़ें

    ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

    ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, कानपुर। नर्वल क्षेत्र में एक 35 वर्षीय महिला द्वारा चाकू से अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या का प्रयास करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। लहूलुहान अवस्था में परिजनों ने उसे तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

    परिजनों के अनुसार, पीड़िता रुखसाना की शादी 15 साल पहले बांदा के मर्दन नाका निवासी यासीन से हुई थी। उनकी 11 साल की एक बेटी भी है। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले रुखसाना के साथ लगातार मारपीट और मानसिक प्रताड़ना करते थे। बीते 10 जनवरी 2025 को भी उसके साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया था।

    पति और ससुराल वालों की बेरुखी तथा लगातार मिल रही प्रताड़ना के कारण रुखसाना गहरे मानसिक तनाव से गुजर रही थी। इसी तनाव के चलते रविवार सुबह उसने घर में रखे चाकू से अपनी गर्दन पर वार कर लिया।

    घटना के संबंध में नर्वल थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत (तहरीर) प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलते ही मामले की जांच कर वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- चार बेटियों का जन्म हुआ तो ससुराल वाले बने हैवान, पति समेत चार पर महिला की मौत का केस

    खबरें और भी