कानपुर में मोबाइल के विवाद में किरायेदार महिला ने बुला ली पुलिस, दहशत में युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान
कानपुर के गोविंद नगर में एक 19 वर्षीय युवक ने किरायेदार महिला से विवाद के बाद पुलिस के डर से आत्महत्या कर ली। महिला ने पुलिस बुलाई, जिसके बाद युवक ने ...और पढ़ें
-1774065687424_m.webp)
अमन की फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, कानपुर। गोविंद नगर में किराये पर रहने वाले युवक से विवाद के बाद महिला ने पहले उसे पीटा और फिर पुलिस बुला ली। पुलिस को देख युवक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया और दरवाजा पीटने पर दहशत में आकर फंदा लगाकर जान दे दी। युवक के आत्महत्या की भनक लगते ही आरोपित महिला परिवार समेत भाग निकली। फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर पड़ताल की।
मूलरूप से कन्नौज के ठठिया बसावनपुरवा निवासी हाकिम सिंह पत्नी और तीन बेटों के साथ नटराज चौराहे के पास सुमित पाल के मकान में किराये पर रहते हैं। मकान में सात किरायेदार और रहते हैं। गुरुवार को हाकिम पत्नी नीलम के साथ शिवराजपुर के काकूपुर स्थित ससुराल गए थे।
बताया कि 19 वर्षीय मंझले बेटे अमन ने मकान में ही किराये पर रहने वाली महिला से कॉल करने के लिए मोबाइल मांगा था। इस पर उससे विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के दौरान उसने अमन को पीटा और फिर पुलिस बुला ली। पुलिस के आने पर अमन ने दहशत में खुद को कमरे में बंद करने के बाद फंदा लगाकर जान दे दी।
डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि विवाद के बाद महिला की सूचना पर पुलिस दोपहर 1:30 बजे पहुंची थी लेकिन युवक के दरवाजा न खोलने पर पुलिस लौट आई थी। देर शाम 7.30 बजे उसके आत्महत्या करने की सूचना मिली। हालांकि परिवार वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत पर सत्यता की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
10 मिनट तक बेटे को धमकाते रहे पुलिसकर्मी
खबरें और भी
पिता ने बताया कि महिला की सूचना पर पहुंची पुलिस 10 मिनट तक दरवाजा खटखटाती रही लेकिन बेटे ने दरवाजा नहीं खोला। आरोप है कि इसके बाद पुलिसकर्मी उसे और परिवार वालों को जेल भेजने की धमकी देकर चले गए।
उनके धमकाने के कारण ही उसने दहशत में आकर यह कदम उठाया। बताया कि सात माह पहले अमन का किसी से विवाद हुआ था, जिस पर पुलिस ने उसे काफी पीटा था। इसके बाद से वह पुलिस से काफी डरने लगा था।