कानपुर: पिता के डांटने पर युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुराने मकान में मिला शव
कानपुर के बिधनू ढरहरा गांव में पिता की डांट से नाराज 20 वर्षीय युवक ने पुराने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, कानपुर। बिधनू ढरहरा गांव में बीते रविवार रात पिता के डांटने पर नाराज होकर घर से निकले युवक का सोमवार रात पुराने घर में बांस के सहारे रस्सी के फंदे पर शव लटका मिला।
सोमवार रात किसी काम से पुराने घर पहुंचे पिता ने बेटे का शव फंदे पर लटका देख दंग रह गए। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्र किए।
ढरहरा गांव निवासी किसान नन्हके ने बताया कि रविवार रात घर और खेतों के कामों को लेकर 20 वर्षीय बेटे कुढ़ाहा को डांट दिया था। जिसपर वह नाराज होकर घर से निकल गया था।
पूरी रात वह घर नहीं आया तो उन्हें लगा कि गांव में परिवार के किसी घर में होगा। सोमवार रात वह पीछे स्थित जर्जर पुराने मकान में किसी काम से गए तो देखा कि बेटे का शव बांस के सहारे रस्सी के फंदे पर लटक रहा है।
जिसपर वह शोर मचाते हुए वापस नए घर आये और स्वजनों को घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर शव नीचे उतारा और साक्ष्य एकत्र किए।
थाना प्रभारी टीबी सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद के बाद युवक के ऐसा कदम उठाने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें- 'इन्हें मेरा शरीर छूने मत देना', छिंदवाड़ा की महिला ने आत्महत्या से पहले हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट