कानपुर में केडीए का बड़ा अभियान, 25 बीघा जमीन अवैध कब्जे से मुक्त, 36 बीघा पर निर्माण रुका
केडीए के प्रवर्तन दस्ते और भूमि बैंक ने कानपुर में 25 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त कर जमीन खाली कराई। इसके अतिरिक्त, 36 बीघा जमीन पर बिना लेआउट के हो रहे ...और पढ़ें

मनइया क्षेत्र में अवैध निर्माण गिराता बैकहो लोडर। केडीए
HighLights
केडीए ने कानपुर में 25 बीघा अवैध प्लाटिंग हटाई।
36 बीघा जमीन पर अवैध निर्माण व प्लाटिंग रोकी।
खाली कराई गई जमीन की कीमत 10 करोड़ से अधिक।
जागरण संवाददाता, कानपुर। केडीए के प्रवर्तन दस्ते और भूमि बैंक की टीम ने 25 बीघा जमीन पर हो रही अवैध प्लाटिंग गिरा दी और जमीन पर कब्जा ले लिया। इसके अलावा 36 बीघा जमीन पर बिना लेआउट के हो रहे अवैध निर्माण व प्लाटिंग रुकवा दी और नोटिस दी है। दस्तावेज न दिखाने पर गिरा दी जाएगी।
उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक और सचिव अभय पांडेय पर आदेश पर विशेष कार्याधिकारी डा रवि प्रताप सिंह की अगुवाई में दस्ते ने राजू उत्तम व अन्य ग्राम-फुफवारसुईथोक नर्वल में 11 बीघा, चन्द्र शेखर पांडेय व अन्य आराजी संख्या-794 व अन्य ग्राम-मवइया में पांच बीघा और स्टार लैंड डेवलपर्स नर्वल पुल के बगल में नर्वल तहसील रोड में नौ बीधा जमीन पर हो रही अवैध प्लाटिंग बैकहो लोडर लगाकर गिरा दिया। दस्तावेज दिखाने को कहा है। खाली कराई जमीन की कीमत 10,करोड़ 65 लाख ,38 हजार रुपये आंकी है। इसके अलावा 36 बीघा जमीन पर हो रही अवैध प्लाटिंग रुकवा दी।
एनके ग्रीन सोसाइटी नर्वल तहसील रोड पेट्रोल पंप के बगल में छह बीघा, पप्पू फुटवियर बाबा होंडा के पीछे सरसौल प्रयागराज रोड में तीन बीघा, स्टार ग्रीन सिटी न्यू कानपुर जंक्शन रोड हाथीपुर अंडरपास के बगल में छह बीघा, संजय शुक्ला व अन्य आराजी संख्या-562 नगवा बंबा (नहर) के बगल में 15 बीघा व विनोद यादव, संजीव यादव, जेपी मौर्या व अन्य न्यू कानपुर जंक्शन रोड हाथीपुर अंडरपास के बगल में छह बीघा जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण रुकवा दिया। दस्तावेज न दिखाने पर गिराया जाएगा। 14 जुलाई को अभियान चलाया जाएगा।
इधर, न्यू कानपुर सिटी योजना में 49 करोड़ रुपये से और बनेगी सड़कें
न्यू कानपुर सिटी योजना को सितंबर में लाने की तैयारी में केडीए जुटा है। योजना में जल निकासी की व्यवस्था के लिए 12 बैकहो लोडर लगाकर खोदाई कराई जा रही है। 75 करोड़ रुपये के विकास कार्य शुरू करा दिए गए हैं। 49 करोड़ रुपये से योजना में चौड़ी सड़कों का निर्माण कराने के लिए टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। वहीं मुआवजे को लेकर महिला किसान सिंहपुर में डेरा डाले हैं।
डेढ़ माह से किसानों के विरोध के चलते योजना लटकी थी। अब चार दिन से काम शुरू हुआ है। वर्तमान में पेयजल, सीवर और ड्रेनेज सिस्टम के कार्य कराए जा रहे हैं। सड़कों का निर्माण दो भाग में कराने के लिए टेंडर कराए गए हैं। एक 16 करोड़ और दूसरा 33 करोड़ रुपये के सड़कों के टेंडर होने हैं।
खबरें और भी
किसान नेता अरविन्द राजपूत ने बताया कि गाटा संख्या 706 में खोदाई की जा रही है। और गाटा संख्या 709 में जय देवी पेट्रोल की बोतल लिए खेत में बैठी हैं तो उनके खेत में काम नहीं कर रहे हैं जबकि दूसरी जगह खेतों में जबरन खोदाई की जा रही है। वहीं, केडीए सचिव अभय पांडेय ने बताया कि योजना धरातल पर लाने के लिए तेजी से कार्य हो रहे हैं। अभी 75 करोड़ के कार्य हो रहे हैं। सड़कों के भी 49 करोड़ के कार्य होने है। बची जमीन खरीदने के लिए किसानों से संपर्क किया जा रहा है।