Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    KDA ने ग्रेटर कानपुर से जुड़े गांवों में अवैध प्लॉटिंग पर चलाया बुलडोजर, 20 बीघा जमीन से हटाया कब्जा

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 07:46 PM (IST)

    केडीए ने ग्रेटर कानपुर से जुड़े गांवों में 20 बीघा जमीन पर हो रही अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कर दिया। अधिकारियों ने भविष्य में ऐसी प्लाटिंग पर मुकदमा दर् ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. केडीए ने ग्रेटर कानपुर में 20 बीघा अवैध प्लाटिंग गिराई।

    2. सेन पश्चिम पारा और न्यौरी गांवों में हुई कार्रवाई।

    3. भविष्य में अवैध प्लाटिंग पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। केडीए ने ग्रेटर कानपुर से जुड़े गांवों में बिना लेआउट के 20 बीघा जमीन पर हो रही अवैध प्लाटिंग गिरा दी। साथ ही चेतावनी दी है कि अब प्लाटिंग होने पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
    केडीए के जोन तीन के प्रवर्तन प्रभारी सत शुक्ला की अगुवाई में दस्ता सेन पश्चिम पारा पहुंचा।

    यहां पर दस्ते ने ग्राम न्यौरी सेन पश्चिम पारा चौधरी गार्डन के पास अजय यादव, भूरा आदि द्वारा सात बीघा, जैनेन्द्र, मिथुन सिंह आदि द्वारा पांच बीघा, चौधरी मनी आदि द्वारा आठ बीघा में हो रही अवैध प्लाटिंग तीन बैकहो लोडर लगाकर तीन घंटे में अवैध निर्माण गिरा दिया। इस दौरान कुछ लोगों ने विरोध करने का प्रयास किया लेकिन भारी फोर्स के चलते लोग पीछे हट गए।