न्यू कानपुर सिटी में विकास कार्य तेज, केडीए ने 8 बैकहो लोडर लगा शुरू कराई खुदाई
कानपुर विकास प्राधिकरण (KDA) ने किसानों के विरोध के बावजूद न्यू कानपुर सिटी योजना में विकास कार्य फिर से शुरू कर दिया है। भारी पुलिस बल और 8 बैकहो लोड ...और पढ़ें

HighLights
प्रााधिकरण के अफसरों व कर्मचारियों की 50 लोगों की टीम सुबह से डाली रही डेरा
विरोध करने वाले किसानों के लिए लगाई दो बसे, भारी फोर्स देखकर लौट गए
75 करोड़ रुपये के विकास कार्य हो रहे है, 40 करोड़ रुपये के और टेंडर कराए गए
जागरण संवाददाता, कानपुर। न्यू कानपुर सिटी योजना में फिर से किसान विरोध न कर सके इसको लेकर सोमवार को सुबह से ही प्राधिकरण के अफसरों व कर्मचारियों की 50 लोगों की टीम ने डेरा डाल दिया। किसानों के विरोध के चलते पिछले डेढ़ माह से कार्य रुका पड़ा था। भारी फोर्स के साथ आठ बैकहो लोडर लगाकर खोदाई कार्य शुरू करा दिया। इस दौरान दो बसें भी साथ में रखी गई थी ताकि विरोध करने वाले किसानों को बैठाया जा सके।
केडीए उपाध्यक्ष अंकुर कौशिक के आदेश पर रविवार को सचिव अभय पांडेय प्राधिकरण अफसरों और पुलिस फोर्स के साथ दोपहर में सिंहपुर पहुंचकर विरोध करने वाले किसानों को पहले समझाया। नहीं मानने पर पुलिस ने 13 किसानों को पकड़कर शांति भंग में नजर बंद कर दिया। इसके बाद विकास कार्य शुरू हुआ।
सोमवार को विशेष कार्याधिकारी सत शुक्ला, प्रवर्तन प्रभारी संदीपमोदनवाल, अधिशासी अभियंता अमनदीप तिवारी और सहायक अभियंता सीपी पांडेय की अगुवाई में प्राधिकरण की टीम और भारी फोर्स लेकर मंगलवार को सुबह ही पहुंच गए। इस दौरान कई किसानों ने पहले विरोध करने का प्रयास किया। पुलिस ने विरोध कर रहे किसानों को बस में बैठने को कहा तो चले गए। शाम तक कई बार किसान आए भारी फोर्स के चलते लौट गए।
मैनावती मार्ग से सिंहपुर और सिहपुर से कल्याणपुर के बीच में स्थित पांच गांवों में न्यू कानपुर सिटी योजना बसाई जानी है। 153.31 हेक्टेयर जमीन में योजना बसनी है। इसको लेकर केडीए द्वारा पहले चरण में 75 करोड़ रुपये से ड्रेनेज के लिए नाले, जलापूर्ति, सीवरेज और बिजली की व्यवस्था की जा रही है। इसको लेकर चिह्नित जगह में खोदाई कराई गई। साथ ही 40 करोड़ रुपये से सड़कों के निर्माण के लिए टेंडर कराए जाने है। योजना को जोड़ने वाली मैनावती मार्ग से सिंहपुर के बीच में 25 करोड़ रुपये से सड़क का निर्माण होना है। फोरलेन सड़क का निर्माण कराया जा रहा है।
खबरें और भी
विशेष कार्याधिकारी ने बताया कि योजना में किसानों के विरोध के कारण रुका कार्य मंगलवार को शुरू करा दिया गयाहै। दो साल में करीब सवा सौ करोड़ रुपये के कार्य होने है। सिंतबर माह तक योजना लांच करने की तैयारी की जा रही है।