विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महाराजपुर : 2 साल से चल रहे मामी-भांजे के प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत, बाधा बन रहे मामा को मारी गोली; गिरफ्तार

Published: Sat, 15 Aug 2026 09:38 PM (IST)

महाराजपुर के सरसौल में मामी के प्रेम में अंधे भांजे ने मामा की हत्या की योजना बनाई थी। पुलिस ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. मामी-भांजे के दो साल से चल रहे थे अवैध संबंध।

  2. मामा को जानकारी होने पर भांजे ने हत्या की योजना बनाई।

  3. पुलिस ने तमंचे के साथ भांजे को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

संवाद सहयोगी, महाराजपुर। महाराजपुर के सरसौल में मामी के प्यार में अंधे भांजे ने अपने ही सगे मामा की हत्या करने की योजना बना डाली।मामी से बातचीत कर आरोपित तमंचा लेकर रात में मामा के घर पहुंच गया। लेकिन वारदात के लिए परिस्थितियां अनुकूल न देख वो हाईवे किनारे आकर मौके का इंतजार करने लगा।

इसी बीच पुलिस की नजर उस पर पड़ी तो वो बाइक लेकर भागने लगा।लेकिन घेराबंदी कर पुलिस ने दबोच लिया।आरोपित के पास से पुलिस को एक तमंचा व तीन जिंदा कारतूस मिले। पहले तो आरोपित पुलिस को बरगलाता रहा लेकिन बाद में उसने बताया कि उसके मामी के साथ अवैध संबंध हैं। जिसकी जानकारी पिछले दिनों मामा को हो गई थी।रास्ते में मामा बाधा बन रहा था तो उसने हत्या करने की योजना बना डाली और घटना को अंजाम देने वो आया था।

डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि फतेहपुर के बिंदकी निवासी 22 वर्षीय युवक के प्रेम संबंध पिछले दो साल से महाराजपुर के सरसौल निवासी 25 वर्षीय मामी से थे।कुछ दिनो पहले दोनो को फोन पर बातें करते मामा ने सुन लिया था। उसके बाद मामा ने अपनी पत्नी को जमकर पीटा था।

मामा ने दी थी धमकी

धमकी भी दी थी कि वो मामी-भांजे दोनों को कुल्हाड़ी से काट डालेगा। मामी ने ये बात अपने प्रेमी भांजे को बता दी थी। जिसके बाद भांजे ने मामा की हत्या की योजना बना डाली।उसने एक तमंचा खरीदा और शुक्रवार देर रात मामा की हत्या करने के इरादे से सरसौल पहुंच गया।

देर रात वो मामा के घर पहुंचा लेकिन उपयुक्त परिस्थितियां न बनते देख वो कुछ देर के लिए हाईवे की तरफ आ गया।सोचा कि थोड़ी देर बाद जाऊंगा और मौका मिलते ही हत्या कर फरार हो जाऊंगा। लेकिन तभी सरसौल चौकी इंचार्ज राजमोहन मिश्रा रात्रि गस्त कर रहे थे।

ऊन्होंने देर रात संदिग्ध व्यक्ति को देखा तो आवाज दी।आरोपित पुलिस को देखते ही बाइक से भागने लगा।लेकिन घेराबंदी कर पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपित के पास से पुलिस को एक 315 बोर का तमंचा व तीन जिंदा कारतूस मिले।पूछताछ में उसने स्वीकारा कि मामी से उसके दो साल से प्रेम संबंध चल रहे हैं।

यह भी पढ़ें- फर्रुखाबाद के पांचाल घाट पर गंगा स्नान के दौरान 9 कांवड़िए डूबे, 8 को सुरक्षित निकाला, 1 की तलाश जारी

प्रेम संबंधों की जानकारी मामा को हो गई थी।मामा प्यार में रुकावट बन रहा था तो हत्या करने के इरादे से वो सरसौल आया था।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शनिवार को आरोपित को जेल भेज दिया।