कानपुर: 150 रुपये में 8-10 साल की बच्चियों के अश्लील वीडियो बेचने वाला गिरफ्तार, गूगल अलर्ट से पकड़ा गया
कानपुर में गूगल अलर्ट की मदद से बच्चियों के अश्लील वीडियो बेचने वाले मोहम्मद नोमान को साइबर सेल ने गिरफ्तार किया है। वह 8-10 साल की बच्चियों के वीडियो ...और पढ़ें
-1784533887302_m.webp)
बच्चियों के अश्लील वीडियो बेचने वाला गिरफ्तार।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, कानपुर। बच्चियों के अश्लील वीडियो बनाने व बेचने वाले आरोपितों की करतूतें गूगल अलर्ट से अब सामने आने लगी हैं।
गूगल अलर्ट से रविवार को ऐसा ही एक और मामला राष्ट्रीय लापता एवं शोषित बाल केंद्र (एनसीएमईसी) के पोर्टल पर पहुंचा, जिसमें एक युवक द्वारा आठ से 10 साल की बच्चियों के अश्लील वीडियो इंटरनेट मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर बेचने की शिकायत आई थी।
साइबर सेल की टीम ने मोबाइल फोन की आइएमईआइ रन कराकर जाजमऊ के लारी कंपाउंड शिवांशी टेनरी निवासी युवक दबोच लिया। उसके पास से दो मोबाइल फोन पर दर्जनों अश्लील वीडियो मिले हैं।
राष्ट्रीय लापता एवं शोषित बाल केंद्र के पोर्टल पर गूगल ने अलर्ट दिया। इसमें एक शिकायत दर्ज कराई गई कि एक मोबाइल फोन के टेलीग्राम, इंस्टाग्राम प्लेटफॉर्म पर एक युवक आठ से 10 साल की बच्चियों की अश्लील वीडियो अपलोड कर बेच रहा है। उसने कई वीडियो क्लिप भी डाली है।
100 से 150 रुपये में बेचता था वीडियो
इस आधार पर साइबर सेल ने गूगल से मिले मोबाइल फोन नंबर और उस फोन के आइएमईआइ को ट्रेस कर जाजमऊ लारी कंपाउंड शिवांश टेनरी पहुंची। टीम ने अश्लील वीडियो बेचने वाले मो.नोमान को पकड़ा।
पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह इंटरनेट मीडिया से मिले अश्लील वीडियो 100 से 150 रुपये में वीडियो बेचता था। साइबर थाना प्रभारी सतीश यादव ने बताया कि आरोपित के खिलाफ आइटी एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की गई है।