Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कानपुर के बिरहाना रोड पर मंदिर में संदिग्ध बैग से मचा हड़कंप, खोला तो चांदी ही चांदी

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 10:15 PM (IST)

    कानपुर के गीता मंदिर में शुक्रवार रात एक बैग और दो कार्टून में 9.98 किलो चांदी की सिल्लियां और अन्य सामान मिला। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ...और पढ़ें

    फीलखाना थाना से चंद कदम दूर स्थित गीता मंदिर के चबूतरे पर मिले बैग से चांदी की निकली नौ सिल्लियां। पुलिस

    फीलखाना थाना से चंद कदम दूर स्थित गीता मंदिर के चबूतरे पर मिले बैग से चांदी की निकली नौ सिल्लियां। पुलिस

    HighLights

    1. गीता मंदिर में मिला 9.98 किलो चांदी और अन्य सामान

    2. चांदी की कीमत लगभग 24 लाख रुपये बताई गई

    3. एक व्यक्ति ने सामान पर अपना दावा किया, जांच जारी

    जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर के बिरहाना रोड के गीता मंदिर में संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप मच गया। जब इस बैग की तलाशी ली गई तो करीब 10 किलो चांदी की सिल्लियां मिलने की सूचना पर लोग जुटने लगे। लावारिस पड़ी चांदी की सिल्लियों को कोई इसे दान तो कोई इसे तस्करी से जोड़कर बताने लगा।

    दअसल, फीलखाना थाने से चंद कदम दूरी पर बिरहाना रोड स्थित गीता मंदिर के चबूतरे पर शुक्रवार रात एक बैग व दो कार्टून मिले। लावारिस हालत में मिले बैग की सूचना पुलिस को दी गई। इस बैग की तलाशी ली गई तो 9.98 किलो चांदी, काजू-बादाम, किशमिश व कपड़े थे, जबकि उसके साथ दो कार्टून में घर का सामान मिला। पुलिस वीडियोग्राफी कराकर बैग-गत्ते थाने ले आई। चांदी की कीमत 24 लाख बताई गई।

    संदिग्ध वस्तु से मचा हड़कंप

    फीलखाना थाना प्रभारी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि थाने के पास गीता मंदिर के चबूतरे पर शुक्रवार रात करीब 11 बजे एक बैग और दो गत्ते लावारिस देख संदिग्ध वस्तु की आशंका पर पुलिस को सूचना दी गई थी। अधिकारियों को जानकारी देने के बाद वीडियोग्राफी के बीच बैग खोला तो काजू-बादाम, किशमिश व चांदी की सिल्लियां मिलीं। उन्हें थाने के मालखाने में रखवा दिया गया।

    थाना प्रभारी ने बताया कि शनिवार शाम एक व्यक्ति थाने पहुंचा और सारा सामान अपना होने का दावा किया। उसने बताया कि मंदिर दर्शन करने के दौरान वह सामान भूल गया था। पुलिस सीसी कैमरे जांच रही है, जिससे पुष्टि हो सके कि सामान उसका है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- UP Police के कांस्टेबल की शर्मनाक करतूत, कानपुर में सातवीं की छात्रा से छेड़छाड़, लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा