विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Police के कांस्टेबल की शर्मनाक करतूत, कानपुर में सातवीं की छात्रा से छेड़छाड़, लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा

Published: Sat, 01 Aug 2026 03:59 PM (IST)

कानपुर में एक यूपी पुलिस कांस्टेबल ने सातवीं कक्षा की छात्रा से छेड़छाड़ की, जिसे लोगों ने पकड़कर पुलिस के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. कानपुर में यूपी पुलिस कांस्टेबल ने सातवीं की छात्रा से छेड़छाड़ की।

  2. आरोपी कांस्टेबल को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ा, पुलिस के हवाले किया।

  3. कल्याणपुर के आवास विकास तीन में हुई यह शर्मनाक घटना।

जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर में यूपी पुलिस के कांस्टेबल की शर्मनाक करतूत सामने आई है। एक सातवीं की छात्रा से छेड़छाड़ की। लोगों ने आक्रोश में आकर उसे दौड़ाकर पकड़ा।

कल्याणपुर के आवास विकास तीन में एक सिपाही पर सातवीं की 13 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप लगे है।स्वजन सिपाही के घर शिकायत करने पहुंचे तो उसने दरवाजा बंद कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपित सिपाही को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है। आरोपित पिछले 15 दिनों से छात्रा से छेड़छाड़ कर रहा था।

किराए पर रहता है सिपाही

कल्याणपुर के आवास विकास तीन निवासी व्यक्ति पान मसाला फैक्ट्री में काम करते है। परिवार में पत्नी दो बेटी व एक बेटा है। 13 वर्षीय बड़ी बेटी घर के पास बने एक स्कूल में सातवीं कक्षा की छात्रा है। उनके घर के सौ मीटर की दूरी पर एक सेवानिवृत उपनिरीक्षक का मकान है जिसमें किराए पर कल्याणपुर थाने में तैनात एक सिपाही भी रहता है।

बेटी का हाथ पकड़ा

उन्होंने बताया कि पिछले 13 जुलाई को बेटी ने उन्हें बताया था कि स्कूल आते जाते सिपाही उसका पीछा करते हुए छेड़छाड़ करता है। जिसके बाद वह तीन दिनों तक बेटी को स्कूल छोड़ने गए। उन्हें सब कुछ सामान्य लगा तो बेटी को पुनः अकेले स्कूल भेजने लगे। उन्होंने बताया कि शनिवार करीब तीन बजे बेटी घर के पास स्थित दुकान में कुछ सामान लेने गई थी। कुछ देर बाद वह भागते हुए घर आई और रोने लगी। आरोप है कि बेटी ने पूछने पर बताया कि सिपाही ने छेड़छाड़ करते हुए पुनः उसका हाथ पकड़ लिया।

Molistation

आरोपित का दरवाजा खुलवाती पुलिस टीम। जागरण

दरवाजा न खोलने पर लोग एकजुट हुए

जब वह शिकायत करने सिपाही के मकान में गए तो सिपाही ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफ़ी देर तक वह दरवाजा खटखटाते रहे लेकिन सिपाही ने गेट नहीं खोला। जिसके बाद मोहल्ले के लोग इकट्ठा हो गए और सिपाही को बाहर निकालने को लेकर हंगामा काटने लगे। जिसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गेट खुलवा कर सिपाही को हिरासत में लिया और थाने लाकर पूछताछ में जुटी है।

पिता ने कार्रवाई की मांग की

छात्रा का कहना है कि दो दिन पहले आरोपित सिपाही ने उसकी छोटी बहन को भी रोककर उसके बारे में पूछा था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक राजस्थान का रहने वाला आरोपित सिपाही 2025 बैच का है तीन माह पहले ही कल्याणपुर थाने में उसकी तैनाती हुई है। दो माह पहले ही वह आवास विकास तीन में सेवानिवृत उपनिरीक्षक के मकान में रहने आया था। छात्रा के पिता का कहना है कि वह तहरीर देकर आरोपित सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेगा।

डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- UP Police भर्ती का सपना टूटा, मेरिट में 27 नंबर से चूकी तो कानपुर की हर्षिता ने दे दी जान