Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Police भर्ती का सपना टूटा, मेरिट में 27 नंबर से चूकी तो कानपुर की हर्षिता ने दे दी जान

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 02:36 PM (IST)

    कानपुर में यूपी पुलिस भर्ती में मेरिट से 27 नंबर कम आने से निराश होकर 24 वर्षीय हर्षिता ने आत्महत्या कर ली। वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी ...और पढ़ें

    हर्षिता की फाइल फोटो। स्वजन

    हर्षिता की फाइल फोटो। स्वजन

    HighLights

    1. यूपी पुलिस भर्ती में 27 नंबर से चूकी हर्षिता

    2. कानपुर में निराशा से 24 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या

    3. परिणाम आने के बाद मानसिक तनाव में थी हर्षिता

    जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर में एक युवती का पुलिस भर्ती का सपना टूट गया। युवती मेरिट में 27 नंबर से चूक गई। इससे आहत होकर आत्मघाती कदम उठाया और फंदा लगाकर जान दे दी।

    शिवराजपुर में गंगाटवर्ती दुर्गापुर गांव में उत्तर प्रदेश पुलिस की परीक्षा में कांस्टेबल के पद पर अनुच्छेद होने पर 24 वर्षीय छात्रा ने फंदे से लटक कर जान दे दी। दुर्गापुर गांव निवासी रामलखन यादव खेती-किसानी करते हैं। उन्होंने बताया कि बेटी हर्षिता (24) एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी। साथ ही वह प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी।

    kanpur aspirant dies

    परिवार के लोगों से पूछताछ करते पुलिसकर्मी। जागरण

    पिछले दिनों हर्षिता ने यूपी पुलिस की कांस्टेबल भर्ती की परीक्षा दी थी। शुक्रवार को इसका रिजल्ट आया था। जिसमें बेटी के 222 नंबर थे, जबकि 249 मेरिट रही। 27 नंबर कम होने के कारण बेटी का चयन नहीं हो पाया था, जिससे वह निराश होकर मानसिक तनाव में थी। उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह गुमसुम बनी रही।

    सुबह पंखे के कुंडे से फंदे पर लटका था शव

    देर शाम खाना खाने के बाद वह सोने की बात कहकर कमरे में चली गई। सुबह उसका शव पंखे के कुंडे से फंदे पर लटका मिला। सुबह करीब 6 बजे मां कांती जगाने पहुंची, लेकिन कमरे से कोई आवाज नहीं आई तो देखा हर्षिता का शव फंदे से लटक रहा था। थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर शव को विधिक कार्रवाई के लिए भेजा गया है।

    यह भी पढ़ें- CSJMU Kanpur की एकेडमिक काउंसिल में बड़ा फैसला, 20 कोर्स बंद, 6 साल में पूरी कर सकेंगे LLB

    यह भी पढ़ें- Sawan 2026: 1 अगस्त को रात 8 बजे से कानपुर शहर-देहात में रूट डायवर्जन, इन वाहनों को डायवर्जन से मिलेगी छूट

    खबरें और भी