Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शादी की टेंशन न लीजिए, मैं अपने आपको खत्म कर रही...कानपुर के हास्टल में सुसाइड नोट लिख छात्रा ने दी जान

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 12:29 AM (IST)

    कानपुर के शुभी गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली एक पॉलिटेक्निक छात्रा की आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पो ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. शुभी गर्ल्स हॉस्टल में पॉलिटेक्निक छात्रा की आत्महत्या की सूचना से हड़कंप मच गया।

    2. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

    3. छात्रा की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर में गर्ल्स हास्टल में एक छात्रा ने आत्महत्या कर ली। छात्रा के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। उसमें उसने शादी की चिंता का जिक्र किया है।

    घाटमपुर के जवाहरनगर निवासी राम सिंघासन सचान की 19 वर्षीय बेटी पूर्वा सचान पालीटेक्निक की छात्रा थी। वह 14 दिन पहले वह गीतानगर स्थित शुभी गर्ल्स हास्टल की दूसरी मंजिल पर रहने आई थी। मंगलवार रात हास्टल के मालिक संजय कटियार की पत्नी ने यूपी 112 पर छात्रा के आत्महत्या की जानकारी दी।

    पुलिस के अनुसार कमरे से सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा कि आप लोग मेरी शादी की टेंशन न लीजिए, पैसों की दिक्कत नहीं होगी। परेशान न हो, मैं अपने आपको खत्म कर रही हूं। पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच कर रही।