Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कानपुर में 9 साल बाद बढ़े प्रॉपर्टी के रेट, घर और जमीन खरीदना अब 7 से 20 प्रतिशत महंगा

    Updated: Mon, 02 Sep 2024 04:07 PM (IST)

    New Circuit Rate कानपुर में नौ साल बाद प्रॉपर्टी की कीमतें आसमान छू गई हैं। जमीन मकान फ्लैट दुकान और कृषि क्षेत्र की जमीन की कीमतों में 7 से 20 प्रति ...और पढ़ें

    कानपुर में अब प्रापर्टी खरीदना हुआ महंगा (प्रतिकात्मक फोटो)
    कानपुर में अब प्रापर्टी खरीदना हुआ महंगा (प्रतिकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. नौ साल बाद आज से नए सर्किल रेट लागू
    2. जिलाधिकारी ने रविवार को किए हस्ताक्षर
    3. कृषि जमीन के 7-10 प्रतिशत बढ़े रेट

    जागरण संवाददाता, कानपुर। जमीन, मकान, फ्लैट, दुकान और कृषि क्षेत्र की जमीन सात से 20 प्रतिशत तक महंगी हो गई है। नौ साल बाद सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं। जिलाधिकारी ने रविवार रात नए सर्किल रेट की सूची पर हस्ताक्षर कर दिए गए हैं। व्यावसायिक जमीन के रेट 15 से 20, आवासीय के 10 से 15 और कृषि जमीन के सात से 10 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं।

    नौ साल बाद शहर में 30 से 35 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। इस पर आपत्तियां मांगी गई थीं। आपत्तियों के निस्तारण के बाद नए सर्किल रेट की सूची तैयार की गई थी।

    दरअसल सर्किल रेट न बढ़ने से राजस्व का लक्ष्य 60 प्रतिशत तक ही पूरा होता था। इस पर अफसरों को प्रतिकूल प्रविष्टि भी दी गई थी। राजस्व वसूली का लक्ष्य बढ़ाने के लिए एकदम से 30 से 35 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ाने की सूची तैयार हुई थी।

    10 प्रतिशत बढ़ाए गए सर्किट रेट

    जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने कहा था कि रेट इस तरह बढ़ाए जाएं कि आम लोगों पर ज्यादा बोझ भी नहीं पड़े और राजस्व में भी बढ़ोत्तरी हो। इस पर फिर से सर्किल रेट तैयार किए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी 10 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ाए गए। आपत्तियों के निस्तारण के बाद रविवार रात इन्हें हरी झंडी दे दी गई ।

    जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि सात से 20 प्रतिशत तक सर्किल रेट बढ़ाए गए हैं। एआइजी स्टांप श्याम सिंह बिसेन ने कहा कि सर्किल रेट बढ़ाने में इसका ध्यान रखा गया है कि आम आदमी पर ज्यादा बोझ न पड़े।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- जरूरी खबर! रेलवे ने तीन ट्रेनों के समय में किया बदलाव, कुछ ट्रेनें दो दिन रहेंगी निरस्त; पढ़ें लिस्ट

    इस तरह बढ़े सर्किल रेट (प्रतिशत में)

    कृषि 7 से 10
    आवासीय 10 से 15
    व्यावसायिक 15 से 20

    नए सर्किल रेट

    (प्रति वर्ग मीटर, 18.28 से मीटर से अधिक चौड़ी सड़क पर)

    क्षेत्र नए रेट (रुपये में)
    सिविल लाइंस 75000
    स्वरूप नगर 66500
    हर्ष नगर 44000
    नवाबगंज 39500
    अवधपुरी 32000
    आर्य नगर 66500
    विकास नगर 52000
    काकादेव 50000
    सर्वोदय नगर 57000
    शास्त्री नगर 55000
    केनाल कालोनी 48000
    कोयला नगर 48000
    गांधीग्राम 48000
    जूही-बारादेवी 79000

    (प्रति वर्ग मीटर, 9.15 मीटर तक चौड़ी सड़क पर )

    क्षेत्र नए रेट (रुपये में)
    ख्योरा कछार 16000
    नारामऊ बांगर 19400
    बैरी अकबरपुर कछार 17000
    एनआरआइ सिटी 14300
    चकेरी 11600
    रूमा 11600

    नए साल तक ये करा सकेंगे पुराने रेट पर रजिस्ट्री

    31 अगस्त तक स्टांप खरीदने वाले लोग और पुराने रेट पर ही भुगतान कर चुके लोग नए साल यानी जनवरी 2025 तक पुराने रेट पर दुकान, मकान, फ्लैट, जमीन की रजिस्ट्री करा सकेंगे। इन्हें नए रेट पर सर्किल रेट का भुगतान नहीं करना होगा। एआइजी स्टांप ने बताया कि 31 अगस्त तक जो लोग रजिस्ट्री के लिए स्टांप ले चुके हैं उन्हें उस तारीख से अगले चार माह तक पुराने सर्किल रेट पर ही रजिस्ट्री कराने की सुविधा मिलेगी। उन्हें रजिस्ट्री के दौरान वही डेट और भुगतान के कागजात लगाने होंगे।

    यह भी पढ़ें- जागरण प्रभाव: ड्यूटी पर आराम फरमाने वाले बिजली कर्मचारियों पर कार्रवाई, सेवाएं समाप्त; छह SSO से मांगा स्पष्टीकरण