Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जब नार्वे में पीएम ने कानपुर के मनोज मिश्र की थपथपाई पीठ, विदेश में संभाले हैं विश्व हिंदू परिषद की कमान

    Updated: Tue, 19 May 2026 10:31 PM (IST)

    कानपुर के किदवई नगर निवासी मनोज मिश्र को नॉर्वे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार के लिए सम्मानित किया। वे विश्व हिंद ...और पढ़ें

    शहर के किदवई नगर निवासी मनोज मिश्र की पीठ थपथपाकर आशीर्वाद देते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। वीडियो ग्रैब

    शहर के किदवई नगर निवासी मनोज मिश्र की पीठ थपथपाकर आशीर्वाद देते प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी। वीडियो ग्रैब

    HighLights

    1. पीएम मोदी ने नॉर्वे में मनोज मिश्र को सराहा

    2. मनोज मिश्र विश्व हिंदू परिषद नॉर्वे के अध्यक्ष हैं

    3. उन्होंने विदेश में भारतीय संस्कृति को बढ़ावा दिया

    जागरण संवाददाता, कानपुर। नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में आयोजित एक विशेष अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में कानपुर का नाम वैश्विक पटल पर चमक उठा। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहर के किदवई नगर निवासी मनोज मिश्र की पीठ थपथपाकर उन्हें विशेष आशीर्वाद दिया।

    विदेश की धरती पर भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं का परचम लहराने वाले मनोज मिश्र वर्तमान में विश्व हिंदू परिषद नॉर्वे के लगातार सातवीं बार अध्यक्ष चुने गए हैं। प्रधानमंत्री से मिले इस अप्रत्याशित और गौरवशाली सम्मान की खबर जैसे ही उद्योग नगरी कानपुर पहुंची, किदवई नगर में जश्न और गर्व का माहौल बन गया।

    मूल रूप से कानपुर के किदवई नगर के एम-ब्लॉक की गलियों में पले-बढ़े मनोज मिश्र साल 2019 से नॉर्वे में रह रहे हैं और वहां के प्रतिष्ठित 'डेन नोर्स्क बैंक' के आईटी विभाग में कार्यरत हैं। मनोज के बुजुर्ग माता-पिता आज भी किदवई नगर के वाई-1 आवास में निवास करते हैं।

    vhp norway president manoj mishra

    मनोज मिश्र की पीठ थपथपाते पीएम। वीडियो ग्रैब

    बहुमुखी प्रतिभा के धनी: खेल से लेकर सनातन संस्कृति तक दी पहचान

    मनोज मिश्र केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि सामाजिक, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों के जरिए भी विदेशों में भारत का मान बढ़ा रहे हैं। वे विश्व हिंदू परिषद भारत के 'सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज' के सम्मानित सदस्यों में से एक हैं। इसके अलावा ओस्लो में 'सनातन मंदिर' की स्थापना में उनकी संस्थापक सदस्य के रूप में मुख्य भूमिका रही है। उन्होंने नॉर्वे में प्रवासी भारतीय युवाओं को अपनी जड़ों से जोड़ने के लिए 'युवा परिवार नॉर्वे' की स्थापना की।

    खबरें और भी

    सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के साथ-साथ उन्होंने नॉर्वे में हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए साल 2016 और 2025 में दो विशाल 'हिंदी सम्मेलनों' का सफल संपादन भी किया। वह इंडो-नॉर्वेजियन सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष भी रह चुके हैं। मनोज मिश्र का खेल के प्रति भी अनूठा समर्पण है; वे नॉर्वे के मशहूर 'फ्योर्ड क्रिकेट क्लब' के संस्थापक सदस्य हैं, जिसके खिलाड़ी आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नॉर्वे की राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

    बचपन के मित्र हिमांशु पाल ने जताई खुशी

    मनोज मिश्र को मिले इस ऐतिहासिक सम्मान पर उनके बचपन के मित्र और आदर्श उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष व कानपुर मार्बल एंड टाइल्स एसोसिएशन के महामंत्री हिंमाशु पाल ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की है। उन्होंने कहा, मनोज मेरे बचपन के साथी हैं और उन्होंने ओस्लो में प्रधानमंत्री से आशीर्वाद प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार का, बल्कि हमारे पूरे कानपुर शहर और देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। उन्होंने बताया कि मनोज से बात हुई तो उन्होंने कहा पीएम ने सनातन संस्कृति के विस्तार के लिए प्रेरित किया।

    यह भी पढ़ें- कानपुर CSJMU, HBTU और CSA के दीक्षांत समारोह की डेट घोषित, जानें किस दिन किस यूनिवर्सिटी में बटेगा मेडल