कानपुर CSJMU, HBTU और CSA के दीक्षांत समारोह की डेट घोषित, जानें किस दिन किस यूनिवर्सिटी में बटेगा मेडल
कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) और हारकोर्ट बटलर प्राविधिक यून ...और पढ़ें

HighLights
सीएसजेएमयू में 9 जुलाई को दीक्षा समारोह का आयोजन
सीएसए और एचबीटीयू में 10 जुलाई को समारोह
राज्यपाल के निर्देश पर 31 जुलाई से पहले आयोजन
जागरण संवाददाता, कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) और हारकोर्ट बटलर प्राविधिक यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) में दीक्षा समारोह की तिथि जारी हो गई है। राजभवन से अनुमति के बाद सीएसजेएमयू में नौ जुलाई को, सीएसए और एचबीटीयू में 10 जुलाई को दीक्षा समारोह का आयोजन किया जाएगा। जून के तृतीय सप्ताह तक सभी पाठ्यक्रमों का परीक्षा परिणाम जारी करने का लक्ष्य है।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पिछले दिनों प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों की समीक्षा के दौरान उन्हें 31 जुलाई के पहले ही दीक्षा कराने का निर्देश दिया था। उन्होंने कहा था कि अगर 31 जुलाई के बाद दीक्षा समारोह कराया तो उसकी अध्यक्षता करने वे नहीं आएंगी और न ही कोई मंत्री उसमें अतिथि बनेगा।
राज्यपाल के सख्त निर्देश के बाद सभी विश्वविद्यालयों ने दीक्षा समारोह को लेकर तैयारी शुरू कर दी थीं। सीएसजेएमयू प्रशासन 9 जुलाई को दीक्षा समारोह का आयोजन करेगा। विश्वविद्यालय के अधिकारियों की माने तो जून में ही सभी परीक्षाएं संपन्न करा ली जाएंगी।
वहीं, एचबीटीयू और सीएसए विवि प्रशासन का भी कहना है कि जून के तृतीय सप्ताह तक परीक्षा व रिजल्ट संबंधी कार्रवाई पूरी कर ली जाएगी। एचबीटीयू के कुलसचिव अमित राठौड़ ने बताया कि दीक्षा समारोह के लिए 10 जुलाई की तिथि प्रस्तावित की है। इस पर बुधवार को अंतिम निर्णय होगा।
खबरें और भी
वहीं, सीएसए के कुलपति डा. संजीव गुप्ता ने बताया कि राजभवन से 10 जुलाई की तिथि दीक्षा समारोह के लिए तय की गई है, इस पर अभी अंतिम निर्णय होना है। विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि दीक्षा समारोह की तैयारी शुरू हो गई है। सभी अधिकारी व प्रोफेसरों को अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सीएसजेएमयू के अंग्रेजी विषय में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू, मेरिट से होगा प्रवेश
बदलते शैक्षणिक और प्रतियोगी माहौल में अंग्रेजी विषय की बढ़ती उपयोगिता के बीच छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के भाषा संकाय के अंग्रेजी विभाग में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। बीए काम्बिनेशन, बीए आनर्स और एमए अंग्रेजी पाठ्यक्रमों में छात्र आफलाइन व आनलाइन दोनों मोड में आवेदन कर सकते हैं।
बीए काम्बिनेशन, बीए आनर्स और एमए अंग्रेजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश मेरिट के आधार पर किए जा रहे हैं। विभाग की ओर से विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण सुविधाओं के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का भी अवसर उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रवेश समन्वयक डा. अंकित त्रिवेदी ने बताया कि विश्वविद्यालय की वेबसाइट csjmu.ac.in पर भी प्रवेश संबंधी जानकारी प्राप्त कर सकते है।
यह भी पढ़ें- Petrol Diesel Price Hike: 5 दिन में डीजल 3.92 रुपये महंगा, ट्रांसपोर्टरों ने 10% बढ़ाया माल भाड़ा, सब्जी-राशन पर असर
यह भी पढ़ें- होर्मुज संकट में एयर कार्गाे ने बढ़ाए रेट, 50% भाड़ा दर में वृद्धि, यूरोप, मिडिल ईस्ट में घटने लगा निर्यात
यह भी पढ़ें- Weather Alert: 44 डिग्री पारे के साथ 'क्लाइमेट हॉटस्पॉट' बना Kanpur, अब लू नहीं 'हीट डोम' की मार, Red Alert
यह भी पढ़ें- कानपुर में Petrol-Diesel चोर गिरोह का भंडाफोड़, हाइवे किनारे खड़े टैंकरों से चुराते थे तेल, 3 गिरफ्तार