Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रील का जुनून जान पर पड़ा भारी! कानपुर के बिठूर में गंगा में डूबीं चार किशोरियां, 3 बचीं, 4 किमी दूर मिला एक का शव

    Updated: Fri, 31 Jul 2026 02:43 PM (IST)

    कानपुर के बिठूर में गुदारा घाट पर गंगा में सेल्फी लेने के दौरान चार किशोरियां डूबने लगीं। तीन को बचा लिया गया, जबकि एक किशोरी मुस्कान यादव तेज बहाव मे ...और पढ़ें

    बिठूर के गुदारा घाट पर सेल्फी बनाने के चक्कर में डूबने से बची तीन लड़कियों से जानकारी लेती महिला पुलिस कर्मी व गंगा में डूबने वाली मुस्कान। जागरण

    बिठूर के गुदारा घाट पर सेल्फी बनाने के चक्कर में डूबने से बची तीन लड़कियों से जानकारी लेती महिला पुलिस कर्मी व गंगा में डूबने वाली मुस्कान। जागरण

    HighLights

    1. बिठूर के गुदारा घाट पर सेल्फी लेते समय चार किशोरियां गंगा के गहरे पानी में डूबने लगीं

    2. स्थानीय दुकानदारों और गोताखोरों ने तीन किशोरियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया

    3. कल्याणपुर निवासी अनुष्का तेज बहाव में बह गई, देर शाम तक उसकी तलाश जारी रही

    संवाद सहयोगी, बिठूर(कानपुर)। बिठूर में गुरुवार को गुदारा घाट पर गंगा स्नान करने के दौरान सेल्फी लेने के चक्कर मे ममेरी बहनों समेत चार किशोरियां गहरे पानी मे डूबने लगी। स्थानीय दुकानदारों और गोताखोरों ने 3 किशोरियों को तो बचा लिया लेकिन एक तेज बहाव में बह गई। जिसका शव दूसरे दिन शुक्रवार को चार किमी दूर मिला।

    कल्याणपुर बारासिरोही निवासी 17 वर्षीय अनुष्का यादव बारासिरोही स्थित एक हास्पिटल में काम करती है। गुरुवार को वह बिठूर घूमने के लिए मरियमपुर के पास रहने 17 वर्षीय मुस्कान यादव और बारासिरोही में किराए पर रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाली 16 वर्षीय रिया कुशवाहा व 17 वर्षीय अनामिका यादव के साथ आई थीं।

    दोपहर करीब एक बजे तीनों गुदारा घाट पर गंगा में नहा रहीं थीं। आसपास के दुकानदारों और नाविकों के अनुसार चारो किशोरियां गंगा में नहाने के दौरान गहराई में जाकर रील भी बना रही थी। तभी तेज बहाव की चपेट में आकर चारो डूबने लगीं। चीखपुकार सुनकर आसपास के दुकानदार और गोताखोर उन्हें बचाने के लिए गंगा में कूदे।

    उन्होंने अनुष्का यादव, रिया कुशवाहा और अनामिका यादव को तो किसी तरह बचा लिया गया लेकिन मुस्कान तेज बहाव की चपेट में आकर बह गई। बचाई गई अनुष्का यादव और गंगा में डूबी मुस्कान ममेरी बहनें हैं। जानकारी पाकर कस्बा चौकी प्रभारी अभिषेक भदौरिया पुलिसकर्मियों के साथ मौके पर पहुचे और महिला पुलिसकर्मी की मदद से किशोरियों को पंपिंग कराकर पेट में भरा पानी निकलवाया।

    खबरें और भी

    किशोरियों ने पहले नाम पता गलत बताया

    घटना की जानकारी पाकर डीसीपी पश्चिम एसएम कासिम आबिदी भी मौके पर पहुंचे और डूबने से बचाई गई किशोरियों से पूछताछ की। इस दौरान किशोरियों ने पहले अपना नाम पता भी गलत बताया।

    स्वजन को बताए बना आई थी घर से

    मुस्कान की दादी सुशीला ने बताया मुस्कान इंटर पास करने के बाद घर मे ही रह रही थी। गुरुवार सुबह वह घर से बिना बताए निकल गई। उन्हें यह जानकारी नही थी कि वह बिठूर गयी थी। अनुष्का मूल रूप से सोनबरसा थाना हैदरगंज अयोध्या की रहने वाली थी जो पिता परागी की मौत के बाद अयोध्या से यहां मरियमपुर नजीराबाद में बीते चार साल से दादी सुशीला और बहन मैना,मानसी और भाई चिंटू के साथ रहती थी।

    रमेल गांव के पास मिला मुस्कान का शव

    किशोरी मुस्कान का शव शुक्रवार को घटना स्थल से करीब चार किलोमीटर दूर रमेल गांव के पास बरामद हुआ। कस्बा प्रभारी अभिषेक भदौरिया ने बताया कि शुक्रवार को मुस्कान का शव घटना स्थल से करीब चार किलोमीटर आगे रमेल गांव के पास बरामद कर लिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

     

    गंगा में डूबी मुस्कान की तलाश के लिए गोताखोरों की एक टीम शुक्लागंज से भी बुलाई गई है इसके साथ ही जाल डलवाया गया लेकिन तेज बहाव के चलते देर शाम तक उसका पता नहीं चल सका। गंगा स्नान पर्व के दौरान घाटों पर फोर्स तैनात किया जाता है। फिलहाल बढ़ते जलस्तर को देखते हुए लोगों को सचेत किया जा रहा है इसके लिए दुकानदारों और गोताखारों की मदद ली जा रही है।
    - एसएम कासिम आबिदी, डीसीपी पश्चिम