UP Police की वर्दी में लुटेरा... कन्नौज, आगरा सहित 5 जिलों में 23 मुकदमे, लिफ्ट मांग सुनसान जगह पर ले जाकर लूटता, कानपुर में धरा गया
कानपुर पुलिस ने यूपी पुलिस की वर्दी पहनकर लूटपाट करने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ 5 जिलों में 23 गंभीर मामले दर्ज हैं। यह आर ...और पढ़ें

पकड़े गए आरोपित रोहित और बृजेश। जागरण
HighLights
चोरी और लूट के अंतर जनपदीय आरोपित चढ़े हत्थे
पुलिस की वर्दी को पहनकर वारदात को देते थे अंजाम
तीसरा साथी फरार, दोनों पर दर्ज है 30 से अधिक मुकदमे
जागरण संवाददाता, कानपुर। कानपुर पुलिस ने यूपी पुलिस की वर्दी पहनकर लूटपाट करने वाले एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों से लिफ्ट मांगकर उन्हें सुनसान जगहों पर लूट लेता था। उस पर आगरा और कन्नौज सहित 5 जिलों में 23 गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।
टप्पेबाजी , लूट और चोरी के वारदातों में शामिल दो आरोपितों को रविवार देर रात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों के पास से लूट की 30 हजार रुपये की रकम समेत बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है।वहीं, उनके तीसरे साथी की तलाश की जा रही है।
मामले का राजफाश करते हुए एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि विष्णुपुरी निवासी कुलदीप शर्मा एक अखबार के एजेंट हैं। उनसे बीती एक मई को लिफ्ट के बहाने जेब से एक लाख रुपये की नकदी पार हुई थी। मामले में पीड़ित की तहरीर पर कलेक्टरगंज मुकदमा दर्ज हुआ था।
एडीसीपी पूर्वी ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए कलक्टरगंज पुलिस और सर्विलांस की संयुक्त टीम बनाई गई थी। इसके बाद रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, भीड़-भाड़ वाले इलाके के दो सौ से अधिक 200 सीसी फुटेज देखे गए। इससे इनकी पहचान हुई।
खबरें और भी
सोमवार को इस वारदात में शामिल दो अभियुक्तों के बिना नंबर की बाइक के साथ कोपरगंज रोड स्थित श्री सिद्धेश्वर मंदिर के पास रविवार देर रात मौजूद होने की जानकारी मिली। जहां पर उनके किसी वारदात की फिराक में थे। इसपर कलक्टरगंज पुलिस और सर्विलांस टीम मौके पर पहुंची। जहां से दोनों अभियुक्तों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। उनके पास से चोरी व लूट के 30,150 नकदी के साथ बिना नंबर की बाइक बरामद हुई है।
एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपित मूल रूप से कन्नौज के थाना इंदरगढ़ के गांव जगतापुर निवासी 28 वर्षीय रोहित कंजड उर्फ भंगी उर्फ रिषभ उर्फ रोहन और कन्नौज के थाना ठठिया के गांव दौलतपुर 34 वर्षीय ब्रजेश को गिरफ्तार किया। जो वर्तमान में फर्रुखाबाद के थाना कमालगंज के गांव महरुपुर राबी में रह रहे हैं। शिवा सिंह ने बताया कि आरोपित लोगों को विश्वास में लेने के लिए पुलिस की वर्दी पहनकर वारदातों को अंजाम देते थे।
इस तरह से वरदात को देते अंजाम
आरोपित राहगीरों को लिफ्ट लेने या देने के बहाने मोटरसाइकिल से सुनसान स्थानों पर ले जाते थे। फिर नगदी व सामान लूट या जेब काटकर चोरी कर लेते थे।
रोहित पर 23 और बृजेश पर्व 10 मुकदमें
एडीसीपी पूर्वी शिवा सिंह ने बताया कि आरोपित रोहित कंजड़ पर कन्नौज, कानपुर, फतेहगढ़, हरदोई, आगरा पर 23 मुकदमे दर्ज है। वहीं आरोपित बृजेश पर मैनपुरी ,कानपुर नगर ,लखनऊ में अलग-अलग मामलों के 10 मुकदमे दर्ज है।