सपा जिला पंचायत सदस्य का अखिलेश के एस्कॉर्ट में लगे पुलिसकर्मी से अभद्रता का वीडियो वायरल, मामले की जांच शुरू
सपा जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गगन ठाकुर का अखिलेश यादव के एस्कॉर्ट में लगे पुलिसकर्मी से अभद्रता का वीडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
-1786964800361_m.webp)
HighLights
सपा नेता गगन ठाकुर पर पुलिसकर्मी से अभद्रता का आरोप।
अखिलेश यादव के एस्कॉर्ट के दौरान की घटना का वीडियो।
पुलिस ने वायरल वीडियो की जांच पड़ताल शुरू की।
संवाद सहयोगी, बिल्हौर। शनिवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का कानपुर देहात जाते समय कार्यकर्ताओं ने आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे से ककवन तक जगह-जगह रास्ते में स्वागत किया था।
सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो प्रचलित हुआ, जिसमें नानामऊ जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गगन ठाकुर अखिलेश यादव के एस्कार्ट में लगे पुलिसकर्मी से अभद्रता करते दिखाई दे रहे हैं। सपा जिला पंचायत सदस्य ने पहले पुलिसकर्मी द्वारा अभद्रता करने के बाद उससे कहासुनी होने की बात कही। वहीं मामले में पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की।
शनिवार शाम सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कार द्वारा आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे से बिल्हौर और ककवन होते हुए कानपुर देहात के पहाड़ीपुर में तेहरवीं कार्यक्रम में गए थे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह स्वागत किया था।
पुलिसकर्मी के साथ की गाली-गलौज
बताया जा रहा है कि नानामऊ जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र प्रताप सिंह उर्फ गगन ठाकुर ने अरौल में एक्सप्रेसवे के नीचे अपने समर्थकों के साथ खड़े थे। इस दौरान उनका अखिलेश के यादव के एस्कार्ट में लगे पुलिसकर्मी से कुछ विवाद हो गया। इस पर उन्होंने पुलिसकर्मी के साथ गाली गलौज की। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से समझा कर मामला शांत कर दिया गया।
सोमवार को किसी ने मामले का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रचलित कर दिया। मामले में सपा जिला पंचायत सदस्य ने बताया की एस्कार्ट में लगे सिपाही ने उनके एक साथी को थप्पड़ मार दिया और गाली गलौज करने लगा।
यह भी पढ़ें- श्रावस्ती : पुलिस मुठभेड़ में दो शातिर चोर गिरफ्तार, एक गोली लगने से घायल; दो आरोपित मौके से फरार
उन्होंने विरोध किया तो पुलिसकर्मी उनके साथ भी गाली गलौज करने लगा। इसके चलते बहस हुई थी। वहीं इंस्पेक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि अभी तक किसी ने शिकायत नहीं की है। प्रचलित वीडियो की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी

