Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 22, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जो आतंकवादी हैं वह मुसलमान नहीं : कल्बे सादिक

    By Dharmendra PandeyEdited By:
    Updated: Mon, 22 Aug 2016 12:57 PM (GMT+05:30)

    शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक ने कहा दुनिया में जो भी आतंकवादी हैं वह मुसलमान नहीं हैं। मौलाना का कहना है कि कश्मीर के मामले में वहां की आवाम से र ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    कानपुर (जेएनएन)। आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष व शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक का मानना है आतंकवाद को इस्लाम में आतंकवाद की कोई जगह नहीं है। जामा मस्जिद ग्वालटोली में शायर नजीर कानपुरी की याद में कल एक मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना ने कहा दुनिया में जो भी आतंकवादी हैं वह मुसलमान नहीं हैं।

    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गरीबी और अशिक्षा दो बड़ी बीमारियां हैं।

    पाकिस्तान डूबता जहाज, कश्मीरी उसकी सवारी नहीं करेंगे : कल्बे सादिक

    इनसे जितनी जल्दी मुसलमान छुटकारा पाएगा उतनी ही जल्दी तरक्की के मार्ग पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कुरान में किसी भी जगह आस्था का जिक्र नहीं है क्योंकि आस्था बदल भी सकती है, ईमान कभी नहीं बदलता। मजलिस का संचालन हाजी मुंसिफ अली रिजवी ने किया।

    कश्मीरियों की भावनाओं को भी समझे सरकार

    मौलाना का कहना है कि कश्मीर के मामले में वहां की आवाम से राय मशविरा करना जरूरी है। वहां पर उनकी भावनाओं को समझा जाए, चाहे वह पीओके हो या फिर कश्मीर।

    किसी सूरत में भी यूनिफॉर्म सिविल कोड नहीं होने दिया जाएगा लागू

    कश्मीर की आवाम की भावनाओं को समझा जाए तभी वहां खून खराबा रुक सकता है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों को इधर उधर दिमाग लगाने की बजाय तालीम की ओर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने शिया सुन्नी देवबंदी बरेलवी का आह्वन किया कि मुसलमान होने के नाते सभी लोग एकजुट हों। मोहब्बत बढ़ाएं और देश के विकास के लिए काम करें।

    मिला क्या यह नहीं, दिया क्या यह देखें मुसलमान : कल्बे सादिक

    हथियार बेचने की होड़ में अशांति

    मौलाना ने कहा कि मलेशिया और ईरान को छोड़कर पूरी दुनिया में लोग एक दूसरे से लड़ रहे हैं। इसके पीछे अमेरिका और इजरायल का हाथ है क्योंकि दोनों मुल्कों के रक्षा रणनीति में यह शामिल है कि दुनिया में अशांति फैलाकर किसी तरह से अपने हथियारों को बेचा जाए।

    खबरें और भी