कानपुर में कांवड़ यात्रा को लेकर डायवर्जन, लखनऊ रूट पर भारी वाहनों पर रोका, जाम से लोग परेशान
कांवड़ यात्रा के कारण कानपुर से लखनऊ रूट पर भारी वाहनों का प्रवेश रोका गया है। इससे शनिवार रात से सोमवार रात तक रामादेवी फ्लाईओवर पर डायवर्जन लागू रहा ...और पढ़ें

वाहनों का लगा जाम। जागरण
HighLights
कांवड़ यात्रा के लिए कानपुर-लखनऊ रूट पर भारी वाहन प्रतिबंधित।
शनिवार रात से सोमवार रात तक डायवर्जन लागू रहा।
अनजान चालकों को हुई परेशानी, वैकल्पिक मार्गों पर भेजा गया।
जागरण संवाददाता, कानपुर। कांवड़ यात्रा को लेकर शहर से लखनऊ रूट पर भारी वाहनों को जाने पर रोक लगाई गई है। इसके लिए शनिवार रात से ही रामादेवी फ्लाईओवर पर ट्रैफिक पुलिस पिकेट पाइंट और जाजमऊ चेक पोस्ट पर लखनऊ रूट पर जा रहे भारी वाहनों को रोककर रामादेवी से प्रयागराज रूट से भेजा ज रहा है। यह डायवर्जन सोमवार रात 12 बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान लंबे रूट और अन्य प्रांतों से आ रहे भारी वाहन चालकों ने जानकारी न होने का पुलिस को हवाला दिया। लेकिन, पुलिस ने उन्हें कोई छूट नहीं दी।
इसपर वह सडक किनारे वाहन खड़े कर रात को एंट्री खुलने की जानकारी करने लगे। जिससे जाम जैसे हालात बनें। इसपर उन्हें सोमवार रात तक रोक होने की जानकारी दी गई। इसके बाद वह रामादेवी से प्रयागराज रूट पर रवाना होने लगे। यह सिलसिला लगभग दिनभर चलता रहा। यहां रूट डायवर्जन की जद्दोजहद के बीच अराजकता दिखी। दरअसल भारी वाहन लखनऊ रूट पर जाने को प्रयागराज रूट पर लंबा चक्कर काटने से कतराते रहे। जिससे वह सड़क किनारे वाहनों को रोककर खड़ा करने लगे।

ग्रामीण क्षेत्र में वाहनों का डायवर्जन
- इटावा, औरैया की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिन्हें उन्नाव, लखनऊ होकर बाराबंकी, गोरखपुर की तरफ जाना है, वो रामादेवी चौराहा से दाहिने मुड़कर चौडगरा फतेहपुर से बाएं मुड़कर लालगंज बछरावां (रायबरेली) से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होकर गंतव्य को जा सकेंगे।
- हमीरपुर की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिन्हें सजेती, घाटमपुर नौबस्ता होकर उन्नाव, लखनऊ की तरफ जाना है, वो आनूपुर मोड़ से दाहिने मुड़कर परास मोड़, जहानाबाद, चौडगरा, फतेहपुर, लालगंज, बछरावां (रायबरेली) से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे।
- झांसी, कालपी, भोगनीपुर, मूसानगर की तरफ से आने वाले भारी वाहन जिन्हें नौबस्ता होकर उन्नाव, लखनऊ की तरफ जाना है, वोन घाटमपुर चौराहा से बाएं न मुड़कर सीधे चौडगरा, फतेहपुर, लालगंज, बछरावां (रायबरेली) से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे होकर जा सकेंगे।
- कानपुर नगर (शिवराजपुर, चौबेपुर, बिठूर) की तरफ से जाने वाले भारी वाहन परियर पुल होते हुए उन्नाव की तरफ नहीं जा सकेंगे, ऐसे भारी वाहन सीधे अरौल से लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे।