Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Kanpur News: किदवई नगर सबस्टेशन में रिपेयरिंग के दौरान धमाका, दो कर्मी झुलझे; 12 घंटे तक बिजली गुल

    Updated: Fri, 09 Aug 2024 12:13 PM (IST)

    उत्‍तर-प्रदेश कानपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां किदवई नगर विद्युत सबस्टेशन में रिपेयरिंग के दौरान एक तेज धमाका हो गया। इस ह ...और पढ़ें

    सब स्‍टेशन में धमाका होने से बिजली गुल हो गई । जागरण (सांकेतिक तस्‍वीर)
    सब स्‍टेशन में धमाका होने से बिजली गुल हो गई । जागरण (सांकेतिक तस्‍वीर)

    HighLights

    1. 12 घंटे से किदवई नगर एच ब्लाक सबस्टेशन की विद्युत आपूर्ति बाधित
    2. रातभर बिजली नहीं आने से बेहाल लोग सबस्टेशन का किया घेराव

    जागरण संवाददाता, कानपुर। बीते 10 दिनों से शहर की विद्युत व्यवस्था चरमा गई है। लगातार हो रहे फाल्ट से जनता परेशान है। बीते दो दिनों में दो हादसे हुए हैं। गुरुवार देर रात किदवई नगर के एच ब्लाक सबस्टेशन में वी बाक्स में धमाका होने से दो कर्मचारी झुलस गए।

    दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं रातभर लाइट नहीं आने से स्थानीय लोगों ने सबस्टेशन का घेराव करने पहुंच गए। हालांकि घटना की जानकारी होने के बाद आक्रोशित लोग शांत हो गए।

    गुरुवार को किदवई नगर में एच ब्लाक में रात करीब आठ बजे पैनल बाक्स में फाल्ट हो गया था। इसको सही करने के लिए संविदा कर्मी अर्जुन अपने एक साथी के साथ ठीक रहा था। फाल्ट होने से आठ बजे से विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी। पैनल बाक्स ठीक होने के बाद वी बाक्स रात दो बजे फाल्ट हो गया। जिसके बाद उसको सही करने के लिए दो कर्मचारी लगे हुए थे।

    इसे भी पढ़ें-आगरा-वाराणसी सहित यूपी के कई जिलों में मानसून मेहरबान, IMD ने जारी किया तेज बारिश का अलर्ट

    अधिशासी अभियंता नंद किशोर ने बताया कि वी बाक्स सही करने के दौरान ही धमाका हो गया। इस हादसे में संविदा कर्मी अर्जुन व एक अन्य प्राइवेट कर्मी झुलस गए। दोनों कर्मियों को तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है। संविदा कर्मचारी की हालत गंभीर बनी हुई है।

    इसे भी पढ़ें-किशोरी को अगवा कर मां-बाप के सामने मांग में भर दिया सिंदूर, मचा हड़कंप

    इस हादसे के बाद करीब 12 घंटे तक एच ब्लाक में विद्युत सप्लाई बाधित रही। अधिशासी अभियंता ने बताया कि शुक्रवार सुबह फाल्ट सही होने के साथ ही सुबह आठ बजे से विद्युत आपूर्ति शुरू हो गई है।

    खबरें और भी