Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    UP Police पर दाग, हनीट्रैप से लेकर रिश्वतकांड तक; Kanpur के बाद Ghaziabad में भी सुर्खियों में आई महिला दारोगा भुवनेश्वरी

    Updated: Wed, 14 Jan 2026 02:20 PM (IST)

    UP Police Corruption News: कानपुर की महिला दारोगा भुवनेश्वरी को गाजियाबाद में 45 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी दहेज उत्पीड ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    HighLights

    1. गाजियाबाद में महिला दारोगा भुवनेश्वरी 45 हजार रिश्वत लेते पकड़ी गईं

    2. दहेज उत्पीड़न मामले में नाम हटाने के लिए मांगी थी रिश्वत

    3. कानपुर में हनीट्रैप रैकेट चलाकर उगाही का पुराना विवादित इतिहास

    जागरण संवाददाता, कानपुर। UP Police Corruption News: कानपुर में हनीट्रैप रैकेट चलाने वाली महिला दारोगा एक बार फिर सुर्खियों में आई है। कानपुर में विवादों में घिरी महिला दारोगा भुवनेश्वरी को गाजियाबाद में गिरफ्तार कर लिया गया है। इस बार भी उसे रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया। यूपी पुलिस की महिला दारोगा के बार-बार आपराधिक रिकार्ड और बहाली की कहानी काफी सवाल खड़े कर रही। 

    दरअसल, गाजियाबाद में एंटी करप्शन टीम ने साहिबाबाद महिला थाने की रिपोर्टिंग चौकी पर कार्रवाई करते हुए महिला दारोगा भुवनेश्वरी को 45 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा। मामला दहेज उत्पीड़न से जुड़ा बताया जा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि केस में परिवार के अन्य सदस्यों के नाम न जोड़े जाने के लिए महिला दारोगा ने रिश्वत मांगी थी। महिला दरोगा ने 50 हजार रुपये की मांग की थी लेकिन 45 हजार में बात तय हुई।

    महिला दारोगा भुवनेश्वरी गाजियाबाद में नवरात्र में चर्चा में आई थी। नवरात्र के पहले दिन एक बदमाश के एनकाउंटर के बाद महिला पुलिस टीम की सदस्य महिला दारोगा भुवनेश्वरी की सराहना हुई थी। अब रिश्वत कांड में फंसने के बाद उसके पुराने काले चिट्ठे भी खुलने शुरू हो गए हैं।

    कानपुर में विवादों से रहा नाता

    जनवरी 2022 में एडिशनल डीसीपी पूर्वी राहुल मिठास के दफ्तर में तैनात महिला दारोगा भुवनेश्वरी सिंह ने पनकी स्थित एक घर में देह व्यापार की सूचना पर छापेमारी की थी। वहां से उसने जालौन के दो कारोबारियों को बंधक बना लिया था और उनसे 15 लाख रुपये की मांग की थी। इन कारोबारियों से 20 हजार की नकदी, चेन, अंगूठी और मोबाइल फोन छीन लिए थे। दोनों को पीटने के बाद इस शर्त पर छोड़ा था कि रुपयों का इंतजाम करके आएं। बाद में क्राइम ब्रांच ने इस महिला दारोगा  सरसैया घाट के पास बुलाकर रिश्वत लेते पकड़ लिया था।

    खबरें और भी

    धन उगाही का बड़ा जाल था

    कानपुर में महिला दारोगा का धन उगाही का बड़ा जाल था। देह व्यापार गिरोह की संचालिका और मुखबिर के जरिये महिला दारोगा बड़ा शिकार फांसती थी। शिकार आने पर संचालिका और मुखबिर की सूचना पर दबिश देती थी। आपत्तिजनक हालत में उनके फोटो और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करके उगाही करती थी। पुलिस ने इस महिला दारोगा समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

    इस तरह से बिछाया था जाल

    भुवनेश्वरी देवी एडिशनल डीसीपी पूर्वी के कार्यालय में तैनात थी। जालौन निवासी दो कारोबारी किसी काम से शहर आए हुए थे। पनकी स्टेशन के पास उनसे एक ब्रोकर टकराया, जिसने उन्हें लड़कियां उपलब्ध कराने की पेशकश की। रजामंदी पर ब्रोकर ने पनकी की एक सेक्स रैकेट संचालिका के जरिए रात करीब पौने नौ बजे सचेंडी की दो लड़कियां पनकी स्टेशन बुलवाईं। संचालिका ने पनकी गंगागंज में एक फ्लैट की व्यवस्था कराई, जहां चारों को भेजा गया था। इसी बीच संचालिका ने दारोगा के मुखबिर को सूचना दे दी और मुखबिर ने दारोगा भुवनेश्वरी देवी को पूरी कहानी बता दी। ये पूरा हनीट्रैप भुवनेश्वरी ने ही बुना था।