UP T-20: 14 अगस्त से शुरू रहा चौथा सीजन, भोजपुरी कमेंट्री से जानेंगे मुकाबले का आंखों देखा हाल
यूपी टी-20 लीग का चौथा सीजन 14 अगस्त से शुरू हो रहा है, जिसमें पहली बार हिंदी और अंग्रेजी के साथ भोजपुरी में भी क्रिकेट कमेंट्री होगी। जियो हॉटस्टार प ...और पढ़ें

HighLights
यूपी टी-20 लीग का चौथा सीजन 14 अगस्त से शुरू होगा
पहली बार भोजपुरी में क्रिकेट कमेंट्री का अनुभव मिलेगा
लखनऊ और कानपुर में होंगे लीग के महत्वपूर्ण मुकाबले
जागरण संवाददाता, कानपुर। यूपी टी-20 लीग के चौथे सीजन में हिन्दी, अंग्रेजी के साथ भोजपुरी में क्रिकेट कमेंट्री होगी। जियो हाट स्टार पर होने वाले मैच के प्रसारण 200 से ज्यादा देशों में किया जाएगा।
पहली बार भोजपुरी में कमेंट्री की शुरुआत कर उप्र के बलिया, गाजीपुर, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, आजमगढ़, वाराणसी और चंदौली के साथ बिहार के भोजपुर (आरा), बक्सर, छपरा (सारण), सीवान, गोपालगंज, कैमूर, रोहतास और पूर्वी-पश्चिमी चंपारण में रहने वाले क्रिकेट प्रेमियों को भी आकर्षित किया जाएगा। लीग की शुरुआत 14 अगस्त से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हो रही है। इसके नाकआउट मुकाबले ग्रीन पार्क स्टेडियम में खेले जाएंगे।
यूपी टी-20 लीग की शुरुआत दो सप्ताह बाद लखनऊ के इकाना स्टेडियम से हो रही है। जहां पर उद्घाटन समारोह के साथ 22 मुकाबले खेले जाएंगे। जबकि, फाइनल, सेमीफाइनल समेत 12 मैच कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम की मेजबानी में होंगे। इन सभी मैच का आंखों देखा हाल पहली बार भोजपुरी में क्रिकेट प्रेमियों तक पहुंचाया जाएगा।
गवर्निंग काउंसिल की बैठक में भोजपुरी में कमेंट्री की सहमति जताई गई है। इसके लिए कमेंट्री पैनल में चार पूर्व क्रिकेटर के साथ भोजपुरी कमेंटेटर की खोज की जा रही है। यूपीसीए ने इसकी जिम्मेदारी वाराणसी, गोरखपुर क्रिकेट एसोसिएशन को सौंपी है।
यह पहला अवसर होगा जब, किसी स्टेट लीग में क्षेत्रीय भाषा में कमेंट्री होगी। चर्चा है कि यूपी टी-20 लीग के पांचवें सीजन का विस्तार वाराणसी के स्टेडियम में किया जाएगा। ऐसे में भोजपुरी भाषा वाले क्षेत्रों में लीग की पहुंच के लिए यह निर्णय लिया गया है।