विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

UP Cricket News: रणजी और कर्नल सीके नायडू ट्राफी प्रदर्शन से होगा उत्तर प्रदेश टी-20 टीम का चयन

Published: Mon, 26 Oct 2026 06:23 PM (IST)

सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्राफी 14 नवंबर से शुरू होगी, जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम महाराष्ट्र में अपने सात मुकाबले ...और पढ़ें

ग्रीन पार्क स्टेडियम में नेट्स पर बल्लेबाजी करते रिंकू सिंह। जागरण आर्काइव

ग्रीन पार्क स्टेडियम में नेट्स पर बल्लेबाजी करते रिंकू सिंह। जागरण आर्काइव 

HighLights

  1. 14 नवंबर से सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्राफी की शुरुआत, महाराष्ट्र में होंगे उत्तर प्रदेश के सात मुकाबले

  2. रणजी व कर्नल सीके नायडू ट्राफी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मिलेगी टी-20 टीम में जगह

जागरण संवाददाता, कानपुर। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की घरेलू टी-20 शृंखला सैयद मुश्ताक अली ट्राफी की शुरुआत 14 नवंबर को राजस्थान के साथ होने वाले मुकाबले से होगी। नए सीजन में उत्तर प्रदेश की टीम इलीट ए ग्रुप में होने वाले सातों मुकाबले महाराष्ट्र की मेजबानी में खेलेगी।

राजस्थान, कर्नाटक, बड़ौदा, चंडीगढ़, झारखंड, बंगाल व मिजोरम के साथ होने वाले मुकाबलों के लिए उत्तर प्रदेश की टीम का चयन रणजी ट्राफी व कर्नल सीके नायडू ट्राफी में खेल रहे खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर तय होगा। रणजी व कर्नल सीके नायडू ट्राफी में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी टी-20 ट्राफी के लिए चुने जाएंगे।


नए सीजन में रणजी ट्राफी व कर्नल सीके नायडू ट्राफी में खेल रहे खिलाड़ी दमदार प्रदर्शन कर टी-20 टीम में जगह बनाने को दम दिखा रहे हैं। रिंकू सिंह, आदर्श सिंह, समीर रिजवी, विप्रराज निगम, जीशान अंसारी, प्रशांतवीर टी-20 टीम के प्रबल दावेदार हैं। रिंकू ने रणजी ट्राफी में बिहार व गोवा के खिलाफ शतकीय पारी खेलकर टीम में जगह लगभग पक्की कर ली है।

दूसरी ओर कर्नल सीके नायडू ट्राफी में आदर्श ने 184 रन बनाकर खुद को साबित किया है। इसी प्रकार समीर रिजवी, विप्रराज निगम भी बेहतर प्रदर्शन कर टी-20 टीम के लिए दावा पेश कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश की टीम में अभिषेक गोस्वामी, माधव कौशिक, आर्यन जुयाल, करन शर्मा, आराध्य यादव, कार्तिक त्यागी, यश दयाल समेत कई खिलाड़ी सैयद मुश्ताक अली टी-20 टीम के लिए दावा पेश रहे हैं।

इधर, 70वीं प्रदेशस्तरीय पांच दिवसीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता की हुई शुरुआत

70वीं प्रदेशस्तरीय विद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले दिन डीएवी, क्राइस्टचर्च, राष्ट्रीय व साउथ मैदान में 10 मुकाबले खेले गए। इसमें अंडर-14 वर्ग में लखनऊ, मीरजापुर, झांसी व अंडर-17 वर्ग में लखनऊ, स्पोर्ट्स कालेज लखनऊ, सैफई तथा अंडर-19 वर्ग में वाराणसी की टीम ने जीत हासिल की।


सोमवार को डीएवी मैदान फूलबाग में प्रतियोगिता का उद्घाटन सांस्कृतिक नृत्य व योग कौशल प्रदर्शन के बाद मां सरस्वती पूजन से हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से शामिल हुए खिलाड़ियों का उत्साह संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक मनोज कुमार द्विवेदी ने बल्लेबाजी व डीआइओएस प्रशांत कुमार द्विवेदी ने गेंदबाजी कर बढ़ाया।

प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में लखनऊ की टीम ने अलीगढ़, मीरजापुर की टीम ने सहारनपुर व झांसी की टीम ने आजमगढ़ को हराया। अंडर-17 वर्ग में लखनऊ की टीम ने प्रयागराज स्पोर्ट्स कालेज, लखनऊ की टीम ने मुरादाबाद को एकतरफा मुकाबले में शिकस्त दी। इसी प्रकार अंडर-19 वर्ग में स्पोर्ट्स कालेज सैफई की टीम ने चित्रकूट को, लखनऊ की टीम ने मीरजापुर को और वाराणसी की टीम ने झांसी को हराया।

यह भी पढ़ें- UP CM Yogi Adityanath: ‘विरासत में गद्दी मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, कानपुर से सपा-कांग्रेस पर बरसे मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें- कानपुर में भाभी ने देवर के प्राइवेट पार्ट पर काटा, लगे 55 टांके, हत्या के प्रयास में भेजी गई जेल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।