युवाओं को रोजगार दिलाएगा 'एकस्टेप' डिजिटल प्लेटफार्म, UP के 1.50 करोड़ पंजीकृत युवाओं को मिलेगा फायदा
एमएसएमई विभाग ने युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 'एकस्टेप' डिजिटल प्लेटफार्म तैयार किया है, जिसे जल्द ही लांच किया जाएगा। यह प्लेटफार्म रोजगार प्रदा ...और पढ़ें

एआई जनरेटेड फोटो।
HighLights
नंदन नीलेकणि के एकस्टेप फाउंडेशन ने निश्शुल्क किया तैयार, इसी माह में होगा लांच
गाजियाबाद में पायलट प्रोजेक्ट के दौरान 300 युवाओं को रोजगार दिलाने में बना सहायक
जागरण संवाददाता, कानपुर। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) विभाग ने युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए 'एकस्टेप' डिजिटल प्लेटफार्म तैयार कराया है। इसको इसी माह के अंत तक लांच करने की तैयारी है। इस डिजिटल प्लेटफार्म पर रोजगार प्रदाताओं और रोजगार चाहने वालों को एक-दूसरे के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा।
यह मैच-मेकिंग प्लेटफार्म होगा। इसको प्रदेश के सेवायोजन विभाग के करीब 1.50 करोड़ पंजीकृत युवाओं और कौशल विकास मिशन के 25-30 लाख प्रशिक्षित युवाओं के डेटा के साथ जोड़ा जा चुका है।
रोजगार का संकट होगा दूर
कई बार युवाओं के पास हुनर होता है, लेकिन वे किसी गांव या ऐसे क्षेत्र में बैठे होते हैं, जहां उस हुनर की मांग नहीं होती है। मसलन नोएडा या गाजियाबाद में किसी फैक्ट्री में विशेष मशीन को संचालित करने का हुनर कानपुर में रहने वाले युवा के पास है, लेकिन स्थानीय स्तर पर उस मशीन का प्रयोग नहीं हो रहा है। ऐसे में रोजगार का संकट उत्पन्न हो जाता है। इसी संकट को दूर करने के लिए प्रदेश सरकार के एमएसएमई विभाग की पहल पर नंदन नीलेकणि के एकस्टेप फाउंडेशन ने एकस्टेप डिजिटल प्लेटफार्म निश्शुल्क उपलब्ध कराया है।
रोजगार के इच्छुक युवाओं का डेटा जोड़ा गया
इसके तहत जाब प्रोवाइडर (नियोक्ता) और जाब सीकर (रोजगार की तलाश करने वाले) को आपस में सीधे मिलाया जाएगा। इसीलिए रोजगार पाने के इच्छुक युवाओं का डेटा जोड़ा गया है। इस डिजिटल प्लेटफार्म पर यह सुविधा भी है कि रोजगार देने वाले (नियोक्ता) यानी एमएसएमई अपनी प्रोफाइल बनाकर अपलोड करेंगे। वह उनके यहां की आवश्यकता, जरूरी योग्यता और दिए जाने वाले वेतन की जानकारी इस प्लेटफार्म पर अपलोड कर सकेंगे।
अपनी पसंद की कंपनी का चयन कर सकेंगे
इससे रोजगार पाने के इच्छुक युवा सीधे अपनी पसंद वाली कंपनियों और उनकी ओर से दी जाने वाली सुविधाओं के आधार पर कंपनी का चयन कर सकेंगे। यह डिजिटल प्लेटफार्म भी सीधे मैच मेकिंग कर देगा। इसके बाद रोजगार पाने के लिए युवा कंपनी में आवेदन कर सकेंगे और आवश्यकतानुसार ट्रेनिंग लेकर अपनी योग्यता बढ़ा सकेंगे।
खबरें और भी
एक स्टेप डिजिटल प्लेटफार्म पूरी तरह से तैयार है। इसका एक सफल पायलट प्रोजेक्ट गाजियाबाद में किया जा चुका है, जहां एक महीने में ही 300 युवाओं को रोजगार मिला है। इससे उद्योगों को भी कार्यकुशल युवाओं की तलाश करने में भी आसानी होगी।
-के. विजयेन्द्र पांडियन, आयुक्त एवं निदेशक एमएसएमई
यह भी पढ़ें- कानपुर में म्यूल खाते देने वालों की खैर नहीं, 35 आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार