Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यूपी इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में ओडीओसी का जलवा, 100 से अधिक फूड स्टॉल पर चखें लजीज व्यंजन

    Updated: Sun, 02 Aug 2026 09:17 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में इस साल 'एक जिला-एक व्यंजन' (ODOC) का विशेष आकर्षण रहेगा, जहाँ 100 से अधिक फूड स्टॉल पर प्रदेश के लजीज व्यंजन उपल ...और पढ़ें

    AI Image

    AI Image

    HighLights

    1. ओडीओसी के 100 से अधिक फूड स्टॉल होंगे।

    2. 550 से अधिक विदेशी खरीदार आमंत्रित किए जाएंगे।

    3. 15 हजार करोड़ से अधिक की बिजनेस डील का अनुमान।

    जागरण संवाददाता, कानपुर। प्रदेश सरकार के इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में इस साल ओडीओसी यानी एक जिला-एक व्यंजन का जलवा दिखाई देगा। 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में लगने वाले इस मेले में 100 से ज्यादा स्टालों पर प्रदेश के लाजवाब व्यंजनों का स्वाद देश व विदेश के आंगतुक चख सकेंगे। मेले की तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री खुद समीक्षा कर चुके हैं।

    मेले में 550 से अधिक विदेशी खरीदारों को आमंत्रित करने का लक्ष्य रखा गया है। पिछले साल 13 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की बिजनेस डील हुई थीं। इस साल ओडीओसी के साथ इसे और व्यापक बनाने की तैयारी है।

    प्रदेश के अपर आयुक्त उद्योग रोहित आनंद ने बताया कि जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस व खाड़ी देशों के अलावा 85 से अधिक देशों से खरीदारों को आमंत्रित किया जा रहा है। सरकार व आयोजक इन विदेशी प्रतिनिधियों के रहने-खाने का 50 से 60 प्रतिशत तक खर्च स्पांसर करती है।

    ट्रेड फेयर के दौरान संबंधित उद्योगों (जैसे लेदर, टेक्सटाइल आदि) के निर्यातकों और विदेशी खरीदारों के बीच बीटूबी (बिजनेस-टू-बिजनेस) बैठकें आयोजित कराई जाएंगी। गत वर्ष फेयर के माध्यम से लगभग 13,500 करोड़ रुपये की व्यापारिक इंक्वायरी प्राप्त हुई थीं। इस साल ओडीओसी के जुड़ने के बाद इसके 15 हजार करोड़ से ऊपर पहुंचने का अनुमान है।

    इस वर्ष के ट्रेड फेयर में ओडीओसी यानी एक जिला एक व्यंजन को प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। प्रदेश के सभी 75 जिलों से न्यूनतम 100 फूड स्टाल लगाए जाएंगे। विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले व्यंजनों की विशाल प्रदर्शनी में देश और विदेश से आने वाले लोग लाजवाब स्वाद का भी आनंद ले सकेंगे।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- यूपी में फिर से मानसून एक्टिव: मुजफ्फरनगर में जोरदार बारिश, चार अगस्त से होगी पूरी UP में झमाझम बरसात

    इस वर्ष ट्रेड शो की थीम ‘यूपी फार ग्लोबल ग्रोथ : इनोवेशन, मैन्युफैक्चरिंग एंड एक्सपोर्ट्स’ तय की गई है। मेले में 2400 से अधिक लोगों को अपने उत्पाद के प्रदर्शन का मौका दिया जाएगा। मेले में 1.50 लाख से अधिक पंजीकृत बी-टू-बी खरीदारों के शामिल होने की उम्मीद है जबकि 4.50 लाख से अधिक उपभोक्ता व ग्राहक भी पहुंचेंगे।

    मेले के सफल आयोजन के सिंगापुर, ओमान, आस्ट्रिया, ब्राजील, थाईलैंड, जापान, इंडोनेशिया और रूस सहित अन्य देशों के व्यापारिक संगठनों के साथ संपर्क किया जा रहा है।