Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    श्रमिकों के लिए अच्छी खबर, 60 वर्ष की उम्र पूरी करने वालों को एक हजार पेंशन

    Updated: Tue, 28 Jul 2026 09:55 PM (IST)

    उत्तर प्रदेश में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर महात्मा गांधी पेंशन योजना के तहत प्रतिमाह ₹1000 मिलेंगे। कानपुर में इस योजना ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    जागरण संवाददाता, कानपुर। उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत श्रमिकों को 60 वर्ष की उम्र पूरी होने पर महात्मा गांधी पेंशन योजना के तहत एक हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलती है। इसके लिए श्रमिक का 10 वर्षो तक पुराना पंजीकरण और किसी अन्य पेंशन योजना में लाभार्थी (राज्य कर्मचारी बीमा निगम या कर्मचारी भविष्य निधि के अन्तर्गत प्राप्त हो रही किसी पेंशन को छोड़कर) नहीं होना चाहिए।60 वर्ष की उम्र पूरी करने के दौरान उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए।

    ऐसे पात्र निर्माण श्रमिकों को महात्मा गांधी पेंशन योजना लाभ मिलता है। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे जैन की अध्यक्षता में मंगलवार को बोर्ड से गठित समिति की बैठक में बताया गया कि महात्मा गांधी पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए पंजीकृत श्रमिक को upbocw.in पर आवश्यक अभिलेखों को अपलोड करते हुए आनलाइन आवेदन करना होगा।

    मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों को समय-सीमा के अंदर नियमानुसार जांच करते हुए आवेदन की प्रक्रिया से समिति को अवगत कराएंगे, जिससे अधिक से अधिक पात्र निर्माण श्रमिकों को योजना से लाभान्वित कराया जा सके। समिति के समक्ष रमेश चन्द्र विश्वकर्मा का महात्मा गांधी पेंशन योजना के अन्तर्गत प्राप्त आवेदन प्रस्तुत किया गया। समिति ने अनुशंसा सहित बोर्ड कार्यालय को अग्रसारित कराए जाने का निर्णय लिया। बैठक में अपर श्रमायुक्त शमीम अख्तर, श्रम प्रवर्तन अधिकारी पवन कुमार, समाज कल्याण विभाग से सुनील कुमार मौजूद रहे।

    इधर, नियमितीकरण की मांग को लेकर पैरावेट पशु मित्रों ने सौंपा ज्ञापन

    बिल्हौर: पशु पालन विभाग में कार्यरत पैरावेट पशु मित्रों ने मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन उपमुख्य पशु चिकित्साधिकारी अरुण कुमार को सौंपा। कर्मचारियों ने वर्षों से सेवाएं दे रहे पैरावेट कर्मियों का नियमितीकरण करने करने की मांग उठाई।

    खबरें और भी

    ज्ञापन में कहा गया कि पैरावेट कर्मी पशुपालन विभाग की योजनाओं के संचालन, पशुओं के टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान और ग्रामीण क्षेत्रों में पशु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें नियमित कर्मचारियों जैसी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। कर्मचारियों ने सभी कर्मियों का नियमितीकरण कर आवश्यक सेवा लाभ देने की मांग की। डिप्टी सीवीओ ने ज्ञापन शासन तक भेजने का आश्वासन दिया। इस दौरान बिपिन चंद्र पाल, अभिषेक तिवारी, सूरज, दिवाकर, अभिषेक पाल, सुजीत, शेखर मौजूद रहे।