Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिजली विभाग का बड़ा फैसला, साढ़े 6 लाख उपभोक्ताओं के घर में लगाएगा 4G स्मार्ट मीटर; बिल की समस्या से मिलेगी निजात

    Updated: Mon, 02 Sep 2024 05:12 PM (IST)

    UPPCL News केस्को साढ़े छह लाख उपभोक्ताओं के घर में फोर जी स्मार्ट मीटर लगाने जा रहा है। इस अभियान के प्रथम चरण में सरकारी कार्यालयों के साथ ही तीन उन ...और पढ़ें

    तीन हजार उपभोक्ताओं के खराब मीटर सबसे पहले बदलेगा केस्को (प्रतिकात्मक फोटो)
    तीन हजार उपभोक्ताओं के खराब मीटर सबसे पहले बदलेगा केस्को (प्रतिकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. छह लाख 50 हजार उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर
    2. 15 सितंबर से मीटर लगने का काम हो जाएगा शुरू

    जागरण संवाददाता, कानपुर। केस्को साढ़े छह लाख उपभोक्ताओं के घर में फोर जी स्मार्ट मीटर लगाने जा रहा है। आगामी 15 सितंबर से इस अभियान के प्रथम चरण में सरकारी कार्यालयों के साथ ही तीन उन उपभोक्ताओं के मीटर बदले जाएंगे, जिनके मीटर खराब हैं। केस्को कर्मियों के घर में भी स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे।

    विद्युत बिल की परेशानियों से जूझ रहे उपभोक्ताओं को अगले वर्ष तक पूर्ण रूप से निजात मिल जाएगी। केस्को 582 करोड़ रुपये के बजट से एएमआइएसपी (एडवांस मीटरिंग इंफ्राटेक्चर प्रोवाइटर) योजना के तहत स्मार्ट मीटर लगा रहा है।

    फोर जी पोस्टपेड स्मार्ट मीटर लगाने का होगा शुभारंभ

    आगामी 15 सितंबर से सरकारी कार्यालयों से फोर जी पोस्टपेड स्मार्ट मीटर लगाने का शुभारंभ होगा। दूसरे चरण में उन उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे, जिनके मीटर खराब हैं, ऐसे उपभोक्ताओं की संख्या लगभग तीन हजार हैं।

    एक लाख 52 हजार उपभोक्ताओं के घर में लगे हैं स्मार्ट मीटर 

    वहीं तीसरे चरण में जिन स्थानों से सबसे बेहतर राजस्व मिलता है, वहां के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम किया जाएगा। केस्को मीडिया प्रभारी श्रीकांत रंगीला ने बताया कि साढ़े छह लाख मीटरों को लगाने का लक्ष्य केस्को का है। अभी एक लाख 52 हजार उपभोक्ताओं के घर में स्मार्ट मीटर लगे हैं।

    यह भी पढ़ें- Bijli Bill: रात 12 बजे तक जितनी यूनिट हुई खर्च, उतना ही आएगा बिल; मीटर रीडरों की खत्म होगी मनमानी

    सरकारी विभागों में बिल जमा करने की प्रक्रिया केंद्रीकृत हो गई है। यूपीसीएल मुख्यालय में सभी सरकारी विभाग के मुख्यालयों के द्वारा सीधे बिल जमा हो रहा है।

    मीटर किलो वाट संख्या
    एक किलो वाट  1,17,074
    दो किलो वाट  3,05,192
    तीन से 10 किलो वाट  1,79,508

    नोट: यह आंकड़े केस्को कार्यालय के रिकॉर्ड के आधार पर संकलित हैं।

    यह भी पढ़ें- कानपुर में 9 साल बाद बढ़े प्रॉपर्टी के रेट, घर और जमीन खरीदना अब 7 से 20 प्रतिशत महंगा

    खबरें और भी