Weather Updates: पाकिस्तान की हवा से बिगड़ेगा यूपी का मौसम, इस दिन कानपुर सहित इन जिलों में बारिश की संभावना
Weather Updates: अफगानिस्तान और पाकिस्तान से आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले सप्ताह कानपुर सहित यूपी के कई जिलों में मौसम बदलेगा। 23 और 24 जनवरी ...और पढ़ें

HighLights
23-24 जनवरी को कानपुर सहित यूपी में बारिश संभव
पश्चिमी विक्षोभ से अगले सप्ताह मौसम का मिजाज बदलेगा
रातें होंगी अधिक ठंडी, 22-24 जनवरी तक बर्फीली हवाएं
जागरण संवाददाता, कानपुर। Weather Updates: अफगानिस्तान और पाकिस्तान की तरफ से आने वाले हवा के विछोभ से अगले एक सप्ताह में मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदल सकता है। 23 और 24 जनवरी को कानपुर और आसपास के जिलों में बारिश होने की संभावना हैं। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार से लेकर 22 जनवरी तक तीन विछोभ आ सकते है। जिस आने वाले दिनों में राते और ठंडी हो सकती हैं।
वहीं रविवार की रात सर्द रही, लेकिन दिन का तापमान इस महीने का सबसे अधिक रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो शनिवार के मुकाबले एक डिग्री अधिक रहा। वही कानपुर में रात का तापमान 5.0 डिग्री रहा जो सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे ठंडा जिला हरदोई जहां पारा 3.5 डिग्री दर्ज हुआ, इसके बाद फुरसतगंज में 3.7 डिग्री, बाराबंकी, मेरठ 4.0 और अयोध्या जिलों में 4.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।
सीएसए के मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि पश्चिमी विछोभ आने से पहले पहाड़ों में बर्फभारी और बारिश होती है वहीं मैदानों में तापमान बढ़ जाते है और हवा की गति कम हो जाती है। हवा कई बार बदलकर चलती है, रविवार को उत्तर पश्चिमी हवा का दबाव हल्का पड़ गया और उत्तर पूर्वी हवा चली। इससे नमी का प्रतिशत बढ़ गया।
उन्होंने कहा कि सोमवार से लेकर 24 जनवरी तक मैदानी क्षेत्रों में इसका असर देखने को मिलेगा। जो नया विछोभ सक्रिय है उसे पहले पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश होगी इसके गुजर जाने के बाद मैदानों में इसका असर दिखने लगेगा। ऐसे में 22 से 24 जनवरी तक तेज बर्फीली हवा चलने का पूर्वानुमान है। उन्होंने कहा कि अगले दो दिनों में पश्चिमी विछोभ के कारण हवा की गति बहुत कम एक से दो किमी/घंटा तक रह सकती है। बादलों की आवाजाही भी बनी रहेगी धूप नरम रहेगी, शाम के समय से सुबह तक गलन वाली सर्दी बढ़ेगी। जिस कारण दिन और रात के तापमान में १/२ डिग्री का उतार चढ़ाव बना रहेगा।
| तारीख | न्यूनतम तापमान (°C) | अधिकतम तापमान (°C) |
|---|---|---|
| 18 जनवरी | 5.0 | 23.6 |
| 17 जनवरी | 5.7 | 22.6 |
| 16 जनवरी | 4.0 | 18.6 |
| 15 जनवरी | 3.8 | 21.6 |
| 14 जनवरी | 5.0 | 21.9 |
| 13 जनवरी | 4.0 | 21.6 |
इधर, अभी कोहरे ने किया परेशान, अब पावर ब्लाक के कारण तीन ट्रेनों के स्टेशन में परिवर्तन
अभी तक कोहरे की वजह से ट्रेन की लेटलतीफी खत्म नहीं हुई थी अब ट्रेन स्टेशन में परिवर्तन से यात्रियों को समस्या होगी। रेलवे ने लखनऊ स्टेशन पर ट्रैफिक व पावर ब्लाक के कारण तीन ट्रेनों के टर्मिनल स्टेशन में परिवर्तन का निर्णय लिया है। एक ट्रेन को आंशिक निरस्त किया है। ट्रेन संख्या 12180121/79 आगरा फोर्ट- लखनऊ-आगरा फोर्ट इंटरसिटी एक्सप्रेस 19 जनवरी से 22 फरवरी तक ऐशबाग स्टेशन से चलेगी ट्रेन संख्या -2179 ऐशबाग स्टेशन से दोपहर 3:55 पर रवाना होगी। ट्रेन संख्या 12180 ऐशबाग स्टेशन पर दोपहर 12:25 बजे आएगी। ट्रेन संख्या 20921 बांद्रा टर्मिनल - लखनऊ साप्ताहिक एक्सप्रेस 17, 24, 31 जनवरी, सात, 14 फरवरी, ट्रेन संख्या 20922 लखनऊ- बांद्रा टर्मिनल साप्ताहिक 18, 25 जनवरी, एक, आठ, 15 फरवरी को ऐशबाग स्टेशन से चलेगी। ट्रेन संख्या 12103 पुणे- लखनऊ साप्ताहिक एक्सप्रेस 20, 27 जनवरी, तीन, दस, 17 फरवरी को, ट्रेन संख्या 12104 लखनऊ- पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस 21, 28 जनवरी, चार, 11, 18 फरवरी को गोमतीनगर स्टेशन से चलेगी। ट्रेन संख्या 55346/55345 कासगंज-लखनऊ- कासगंज नौ से 22 फरवरी तक ऐशबाग स्टेशन तक आगमन व प्रस्थान करेगी।
खबरें और भी
झारखंड के राज्यपाल वंदे भारत से आए
झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार बिठूर स्थित विवाह समारोह में शामिल होने के लिए वंदे भारत से कानपुर सेंट्रल आए। वे नई दिल्ली से वाराणसी जाने वाली वंदे भारत से यहां आए। जीआरपी प्रभारी ओम नारायण सिंह व आरपीएफ प्रभारी एसएन पाटीदार व स्टेशन अधीक्षक अवधेश द्विवेदी सहित अन्य अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।